📢 कानफोड़ू साइलेंसर वाली बुलेट पर सेंधवा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, एक युवक पर चालानी कार्रवाई
बडवानी/सेंधवा || दि 10 जुलै 2025 ||{समीर शेख} सेंधवा थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख़्ती दिखाते हुए बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्षेत्र में लगातार मिल रही तेज़ आवाज़ (कानफोड़ू) साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक बुलेट सवार को रोका, जिसकी बाइक में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही तेज़ आवाज़ करने वाले साइलेंसर को हटवाया और युवक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही सख़्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई, तो और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस का संदेश-: शांति और स्वास्थ्य सर्वोपरि थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार के साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आमजन की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जनहित में जारी संदेशजी-: सेंधवा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों से अपेक्षा है कि वे नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
