महाराष्ट्र को जोड़ने वाले दो महत्वपूर्ण मार्गों का डामरीकरण प्रारंभ; विधायक श्याम जी बरडे ने किया भूमि पूजन, ₹4 करोड़ की सौगात…

महाराष्ट्र को जोड़ने वाले दो महत्वपूर्ण मार्गों का डामरीकरण प्रारंभ; विधायक श्याम जी बरडे ने किया भूमि पूजन, ₹4 करोड़ की सौगात…

बडवानी खेतिया || दि.07 जानेवारी 2026 || (समीर शेख)-: खेतिया मंडल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया। क्षेत्र के जनप्रिय एवं विकासशील विधायक माननीय श्री श्याम जी बरडे की गरिमामयी उपस्थिति में महाराष्ट्र को जोड़ने वाले दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मार्गों—राखी से गणोर (महाराष्ट्र) तथा धावड़ी से रानीपुरा–तोरणमाल तक डामरीकरण युक्त सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इन दोनों प्रमुख मार्गों के निर्माण पर लगभग ₹4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़कें पानसेमल एवं खेतिया क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महाराष्ट्र से पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासी बीते 30 वर्षों से इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे विधायक श्री बरडे ने गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक जी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्याम जी बरडे ने कहा “क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है। पानसेमल और खेतिया से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके निर्माण से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”

क्षेत्रवासियों ने भी विधायक जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पानसेमल एवं खेतिया क्षेत्र से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों को स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गांवों का विकास ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है, क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की आत्मा गांवों में बसती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हेमराज जी पाटील, श्याम जी हरसोला, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र जी सोनीस, जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम जी सोनवने, प्रकाश जोशी, मंडल महामंत्री मन्ना शुक्ला, संजय भोसले, देवीदास साटोटे, सागर निकुम, जनपद सदस्य रीना रायमल, जगदीश भंडारी, अजय निकुंज, पंडित माली, देवाभाई सरपंच गण, राजेश बामणे, रमेश पाडवी, संतोष पटेल, उमेश पाटील, साहेबराव जी, सरपंच रामलाल जी परमार, महाराष्ट्र क्षेत्र के सरपंच गण सहित राखी, धावड़ी एवं आसपास के गांवों के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, लोक निर्माण विभाग (P.W.D.) के एसडीओ अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं।

Call Us