पानसेमल में कांग्रेस को बड़ा झटका, 60 परिवार भाजपा में शामिल; विधायक श्यामजी बरडे ने किया आत्मीय स्वागत….

पानसेमल में कांग्रेस को बड़ा झटका, 60 परिवार भाजपा में शामिल; विधायक श्यामजी बरडे ने किया आत्मीय स्वागत….

पानसेमल/ बडवानी ||दि. 07 जानेवारी || (प्रतिनिधि समीर शेख)-: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पानसेमल विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ग्राम पंचायत सकराली एवं मोयदा के लगभग 60 परिवारों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।तलावाड़ी एवं मोयदा गांव के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री श्यामजी बरडे सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

विधायक श्री बरडे ने सभी नवप्रवेशियों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी परिवार में सम्मिलित किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर विधायक श्री बरडे ने कहा कि “आज से आप सभी भाजपा परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। आपके सुख-दुख, क्षेत्रीय विकास एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान’ के मंत्र को लेकर भाजपा अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

”उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण को नई गति मिली है, जिससे प्रदेश एवं पानसेमल क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।भाजपा में शामिल हुए नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक श्री श्यामजी बरडे द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्य, उनका सरल स्वभाव, तथा गांव-गांव जाकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनने की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु विधायक जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर नितिन चौहान, काशीराम भाई, मुन्ना भाई, सियाराम भाई, उमेश भाई, सुनील माली, भीम सिंह चौहान, कांतिलाल भाई, रेंहजल भाई, झांझडिया भाई, दिलीप भाई, पप्पू आर्य, रमभु भाई (पूर्व जनपद सदस्य) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत महाजन, खेतिया मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनिस, जनपद सदस्य श्री किशोर वारुडे, सरपंच श्री रामलाल परमार, श्री सचिन चौहान, श्री अनिल वारुडे, श्री पोपट बोरसे, श्री मुकेश सत्या, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री नितिन चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता श्री गोविंद जोशी, श्री कन्हैया जैन, श्री देवराज दादा पाटिल, जालगांव मंडल अध्यक्ष श्री चेन सिंह गदरे, श्री देवदास साटोटे, श्री प्रेम सिंह पटेल, श्री प्रकाश जोशी एवं महामंत्री श्री उत्तम चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Call Us