अवैध सट्टा संचालन पर बड़वानी पुलिस की सख्त कार्रवाई; पानसेमल में सट्टा लिखते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹42 हजार नकद व सट्टा सामग्री जप्त…

अवैध सट्टा संचालन पर बड़वानी पुलिस की सख्त कार्रवाई; पानसेमल में सट्टा लिखते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹42 हजार नकद व सट्टा सामग्री जप्त…

पानसेमल/बड़वानी || दि.24 जानेवरी 2026 || {समीर शेख}-: जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी पानसेमल के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस गली, पानसेमल में दबिश देकर मौके पर सट्टा लिखते हुए 09 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा अंक लिखने की सामग्री सहित कुल ₹42,000 नगद जप्त किए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
संजय पिता तुकाराम वाडीले
दीपेश पिता मुकेश चित्ते
लोकेश पिता तुकाराम मोरे
पंकज पिता दगड़ु महाजन
जितेन्द्र पिता सीताराम
हिरालाल पिता सदाशिव
संजय पिता नारायण
कमलसिंह पिता ज्ञानसिंह
संतोष पिता पानया
(सभी निवासी— पानसेमल)
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मंशाराम वगेन, उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 170 अजय चौहान, प्रधान आरक्षक 538 रूपसिंह, आरक्षक 623 संजय डावर, आरक्षक 604 नवीन मेहता एवं आरक्षक 471 शिवराज की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Call Us