बड़वानी जुलवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध हथियारों के साथ 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
महाराष्ट्र से चोरी कर लौट रहे आरोपियों के पास से फायर आर्म्स, जिंदा कारतूस और करीब 39 लाख का चोरी का माल जब्त..
बडवानी/जुलवानिया || दि. जनवरी 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी जिले के थाना जुलवानिया पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से चोरी कर लौट रहे 5 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 फायर आर्म्स, 3 जिंदा कारतूस और सोने-चांदी के आभूषण व नगदी सहित कुल 38 लाख 91 हजार 860 रुपये का माल जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना जुलवानिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में एक सुनसान मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी किया गया माल लेकर वे मध्यप्रदेश की ओर लौट रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना जुलवानिया पर अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 25(1)(ए) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। साथ ही चोरी के माल को लेकर धारा 106 BNSS के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी हिरु पिता झेतु भुरिया (30 वर्ष), निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, कलम पिता थोबु भुरिया (42 वर्ष), निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, प्यारसिंह पिता जालम अलावा (26 वर्ष), निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, मगरसिंग उर्फ मंगलसिंह अजनारे पिता ठाकुर (30 वर्ष), निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, आरिफ पिता बसु भुरिया (22 वर्ष), निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार,

जब्त सामग्री 09 एमएम पिस्टल ₹1,00,000 01 देशी पिस्टल – ₹15,000 03 हस्तनिर्मित देशी कट्टा मय 03 जिंदा कारतूस – ₹30,000 नगद राशि – ₹1,38,860 सोने के आभूषण (201 ग्राम) – ₹32,00,000, चांदी के आभूषण (1.284 किलोग्राम) – ₹4,08,000, चोरी में प्रयुक्त औजार व अन्य सामग्री कैनरा बैंक का खाली चेक एक एंड्रॉयड मोबाइल (विवो कंपनी) सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में उनि अशोक खेड़कर, सउनि संजय कुमरावत, सउनि राजेश नैय्यर, प्र.आर. 59 सतीश पाटीदार, प्र.आर. 314 कमल डावर, आर. 412 संजय पंवार, आर. 508 अश्विन पाटीदार, आर. 209 अमजद पठान, आर. 282 राजकुमार आर्य एवं चा.आर. 533 सुनील वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
