राहुल सोलंकी बने मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के बड़वानी जिल्हाध्यक्ष…

राहुल सोलंकी बने मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के बड़वानी जिल्हाध्यक्ष…

बड़वानी/सेंधवा ||दि. 07 फेब्रुवारी 2026 || (समीर शेख)-: ग्राम झोपाली (तहसील सेंधवा) के सक्रिय युवा नेता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं जयस ब्लॉक अध्यक्ष श्री राहुल सोलंकी को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) का बड़वानी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति 1 फरवरी को राहुल सोलंकी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर की गई, जिससे यह दिन उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए दोहरी खुशी का कारण बन गया। श्री सोलंकी की यह नियुक्ति उनकी समाज के प्रति निरंतर सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह निर्णय मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं परिषद के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमंग सिंघार जी की सहमति से युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लिया गया।

जन्मदिन पर मिला संगठन का बड़ा भरोसा 1 फरवरी को जहां एक ओर राहुल सोलंकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलती रहीं, वहीं जिला अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा से जिलेभर के आदिवासी युवाओं और संगठन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।
आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण को मिलेगी प्राथमिकता अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री राहुल सोलंकी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा….
“संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। बड़वानी जिले में आदिवासी युवाओं को संगठित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा परिषद की विचारधारा को गाँव-गाँव तक पहुँचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”
क्षेत्र में हर्ष और बधाइयों का दौर
राहुल सोलंकी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बड़वानी जिले में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Call Us