बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, आदिवासी होली नृत्य दल की गूंज से गूंजा हेलीपैड….

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, आदिवासी होली नृत्य दल की गूंज से गूंजा हेलीपैड….

नागलवाड़ी (बड़वानी) || दि.02 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नागलवाड़ी आगमन पर हेलीपैड परिसर में भव्य, आत्मीय और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बर्डे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


मुख्यमंत्री के स्वागत में आदिवासी होली नृत्य दल की पारंपरिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंजती थाप और उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे हेलीपैड परिसर को उल्लासमय बना दिया। जनजातीय समाज की सांस्कृतिक झलक ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। यह दृश्य क्षेत्र और जनजातीय समाज के प्रति मुख्यमंत्री के विशेष स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक माना गया।

नागलवाड़ी स्थित प्रसिद्ध आस्था स्थल बाबा भिलट धाम की पावन धरा पर आज उत्साह और उमंग का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जन-जन ने हर्षोल्लास के साथ अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी आशाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अभी जारी है और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

Call Us