बड़वानी जिल्हा के सेंधवा शहर पुलिस की बडी कार्यवाही भोले भाले किसानों को ज्यादा किराए का लालच देकर उनके टैक्टर को हड़पने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बड़वानी/सेंधवा || दि.30 मे 2025 || {समीर शेख} -: पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है “ऑपरेशन हवालात” बड़वानी ऑपरेशन हवालात” के तहत सेंधवा शहर पुलिस द्वारा सेंधवा शहर से गरीब किसानों को प्रतिमाह भारी किराया राशी का लालच देकर 31 लाख रुपये कीमत के 05 ट्रैक्टर और 01 ट्रॉली लेकर अमानत में ख़यानत करने वाले फरार आरोपी से पूरा माल महाराष्ट्र किया जप्त l

आरोपी अर्जुन पिता धनराज सोनवणे, 32 साल, निवासी- नरडाणा जिला धुलिया महाराष्ट्र तारीख 01.05.25 को फरियादी सुनिल पिता काशीराम रावत, निवासी पीपलधार ने थाना सेंधवा शहर आकर रिपोर्ट किया कि अर्जुन पिता धनराज सोनवणे, निवासी- नरडाणा जिला धुलिया महाराष्ट्र ने दिसम्बर 2024 में उसे उसके ट्रैक्टर को 26 हजार रुपये परमाह किराए पर ले जाकर 1 माह किराया दिया बाद में मेरे और 4 दूसरे परिचितों को विश्वास में लेकर उन्हें भी प्रतिमाह 26 हजार रुपये परमाह का बोलकर कुल 05 ट्रैक्टर और 1 ट्रॉली ले गया और अब ना हमे प्रतिमाह किराया दे रहा है और नाहीं हमारे ट्रैक्टर लौटा रहा है
जिस पर शहर थाने पर अपराध क्रमांक 183/25, धारा 316(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री जगदीश डावर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय अनुभाग सेंधवा अजय वाघमारे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा आरोपी की तलाश एवं लाखों के माल बरामदगी हेतु तत्काल टीम गठीत कर आरोपी की तलाश की गयी।
निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा आरोपी अर्जुन पिता धनराज सोनवणे, निवासी- नरडाणा जिला धुलिया महाराष्ट्र को नरङाणा महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर प्रकरण में आरोपी के कब्जे से सभी 31 लाख रुपये कीमत के 05 ट्रैक्टर और 01 ट्रॉली ज़ब्त कर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई।
