“ऑपरेशन हवालात” के तहत सेंधवा शहर पुलिस द्वारा 35 लाख रू. किमती 16 चक्का ट्रक को महाराष्ट्र से किया बरामद।
बड़वानी/सेंधवा || दि. 25 जुन 2025 || { समीर शेख }-: फरियादी ईदरीस भुट्टो निवासी सेंधवा ने रिपोर्ट किया की दिनांक 18 मई की रात में मेरा 16 चक्का ट्रक MH-18-BH-1136 किमती 35 लाख रु. का कोई अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया है, जिसकी रिपोर्ट से थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 221/2025 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया ।
नाम, पता आरोपी– 1. शाहरुख पिता सोहराब मंसूरी, 27 साल, निवासी देवझिरी कॉलोनी सेंधवा 2. शिवम पिता जगदीश, 24 साल, निवासी मनावर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी जगदीश डावर के द्वारा बढ़ती हुई चोरीयो पर नियंत्रण रखने हेतु संपूर्ण बड़वानी में ऑपरेशन “हवालात चलाया” जा रहा है जिसके तहत आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गए मश्रूका की पतारसी हेतु लिए जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक बडवानी जगदीश डावर के मार्गदर्शन एवं SDOP महोदय अजय वाघमारे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा चोरी गये ट्रक की पतारसी एवं अज्ञात चोर की तलाश हेतु तत्काल टीम गठीत कर आरोपीयों की तलाश की गयी ।
निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर पता लगाया की उक्त ट्रक को शाहरुख पिता सोहराब मंसूरी, 27 साल, निवासी देवझिरी कॉलोनी सेंधवा द्वारा अपने क्लीनर शिवम पिता जगदीश, 24 साल, निवासी मनावर के साथ मिलकर चोरी कर महाराष्ट्र तरफ ले गया है बाद टीम द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन को अवगत कराया तथा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर कार्यवाही कर जेल भेजा गया एवं चोरी गए ट्रक को महाराष्ट्र से बरामद किया गया l प्रकरण में फरार आरोपी शब्बीर निवासी महाराष्ट्र की तलाश जारी है l
टीम:- निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, SI संतोष पाटीदार, ASI संजय पाटीदार, आर. 591 नीरज डांगरे, आर. नारायण, HC गणेश तथा साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्र.आर. 180 योगेश पाटिल, आर. अर्जुन नरगावे, आर. माडिया डावर तथा समस्त थाना सेंधवा शहर पुलिस की विशेष भूमिका रही।
