बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाईपॉक्सो के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र से किया बरामद..
बड़वानी || 12 डिसेंबर 2025 ||{समीर शेख} -: थाना वरला पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से अपहृत 13 वर्षीय नाबालिक बालिका को महाराष्ट्र के नासिक–पुणे क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है।
दिनांक 08 नवंबर 2025 को फरियादी ने थाना वरला में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी (13 वर्ष) 07 नवंबर की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 294/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पता चला कि इसी बालिका को पहले भी आरोपी कालु उर्फ कलिया पिता सखाराम निवासी वरला बहला-फुसलाकर भगा चुका है।
उस समय भी उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 137(2), 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। तब बालिका को बरामद कर लिया गया था, पर आरोपी 26 जुलाई 2025 से फरार चल रहा था।इसी बीच आरोपी ने फिर से बालिका से संपर्क कर उसे अपने साथ ले गया, जिसके बाद आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर व एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।टीम ने तकनीकी जांच और लगातार पतारसी करते हुए आरोपी एवं नाबालिग बालिका को नासिक–पुणे (महाराष्ट्र) से ट्रेस कर लिया।
पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को हिरासत में लेकर 12 दिसंबर 2025 को सेंधवा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।इस सफल कार्रवाई में इन अधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल, उनि रमेशचंद्र चौहान, उनि जिनास्तिका धुर्वे, सउनि संजय पाटीदार (सेंधवा शहर), प्रआर अनिल सोलंकी, प्रआर योगेश पाटिल (सायबर सेल), आर बबुल बडोले, इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
