धनोरा अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

धनोरा अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

बड़वानी/धनोरा || दि.14 फरवरी 2026 || (समीर शेख) -: कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में खनिज विभाग बड़वानी द्वारा ग्राम धनोरा, तहसील बड़वानी में अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आकस्मिक जांच की गई।

जांच के दौरान 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर कलेक्टरेट कार्यालय परिसर बड़वानी में सुरक्षा अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।


प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


नियम 2022 के तहत होगी सख्त कार्यवाही
खनिज विभाग के अनुसार उक्त 5 प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। संबंधित वाहन मालिकों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे। प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Call Us