बड़वानी जिला मुस्लिम कमेटी द्वारा हाफिजों का सम्मान, रमजान में तरावीह में कुरआन सुनाने पर किया नजराना पेश…

बड़वानी जिला मुस्लिम कमेटी द्वारा हाफिजों का सम्मान, रमजान में तरावीह में कुरआन सुनाने पर किया नजराना पेश…

बड़वानी || दि.15 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी द्वारा रविवार, 15 मार्च 2026 को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर जिले की विभिन्न बस्तियों के इमाम साहब और हाफिजों का सम्मान किया गया। रमजान माह में मस्जिदों में कलाम पाक की तरावीह सुनाने वाले हाफिजों को सम्मान स्वरूप नजराना पेश कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में बोकऱाटा, पाटी, छोटी कसरावद, बोरलाई, दवाना, ब्राह्मणगांव, नंदगांव, लिंबई, मस्जिद अबू बकर ठीकरी, मस्जिद आनंद बेड़ी ठीकरी, नांगलवाड़ी, मालवन, मोयदा, निसरपुर, बड़दा सहित कई बस्तियों के इमाम साहब और हाफिज साहबान शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सलमान बोरलाय द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई।

इसके बाद आरिफ इकरा ने हम्द-नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
इस अवसर पर सगीर शेख (टेंट वाले), हाजी सादिक शेख बाबूजी, हाजी सादिक शेख (सीएमओ), डॉ. अब्दुल रशीद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी ने की।

इस मौके पर जिला सदर इदरीस खान, तंजीम इकरा कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल रहीम तिगाले, कार्यकारी सदर सत्तार मंसूरी, हाजी फजलुर रहमान शेख, मजहर खान, सेक्रेटरी आरिफ इकरा, समाजसेवी सादिक चंदेरी, आबिद खान और सय्यद राजिक अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी हाफिज साहबान का स्वागत कर उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

अपने संबोधन में जिला सदर इदरीस खान ने बताया कि तंजीम इकरा द्वारा प्रस्तावित स्कूल के निर्माण के लिए समाज से सहयोग की अपेक्षा है और इस वर्ष स्कूल भवन निर्माण का कार्य शुरू करने की योजना है। वहीं अब्दुल रहीम तिगाले ने “मिशन रोजगार” के अंतर्गत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जल्द ही कार्य शुरू किए जाने की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन आरिफ शेख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सत्तार मंसूरी द्वारा किया गया।

Call Us