Crime Fir News https://crimefirnews.com Online Mon, 02 Mar 2026 17:05:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://crimefirnews.com/wp-content/uploads/2024/06/cropped-cRIME-LOGO-1-1-32x32.png Crime Fir News https://crimefirnews.com 32 32 निहाली के भोंगर्या हाट में बिखरे आदिवासी संस्कृति के रंग, ढोल की थाप पर थिरके युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी… https://crimefirnews.com/1609/ Mon, 02 Mar 2026 17:05:21 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1609 निहाली के भोंगर्या हाट में बिखरे आदिवासी संस्कृति के रंग, ढोल की थाप पर थिरके युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी… राजपुर/बड़वानी || दि.02 मार्च 2026 || […]

]]>
निहाली के भोंगर्या हाट में बिखरे आदिवासी संस्कृति के रंग, ढोल की थाप पर थिरके युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी…

राजपुर/बड़वानी || दि.02 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: तहसील राजपुर के ग्राम पंचायत निहाली में आदिवासी समाज के पारंपरिक और सांस्कृतिक महापर्व ‘भोंगर्या हाट’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंज और हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

30 से अधिक ढोलों की गूंज से गूंजा हाट परिसर
भोंगर्या हाट की पहचान पारंपरिक ढोल और मांदल की थाप से होती है। इस वर्ष लगभग 30 से 32 ढोल मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत कर दिया। युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने स्वयं ढोल बजाकर परंपरा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए। उनका यह जमीनी और ऊर्जावान अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और ग्रामीणों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

“भोंगर्या हमारी पहचान है” — राहुल सोलंकी
इस मौके पर राहुल सोलंकी ने कहा कि भोंगर्या केवल एक हाट नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं और संस्कृति को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लें। उनके संबोधन से उपस्थित युवाओं में गौरव और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।

झूले, पारंपरिक पकवान और सांस्कृतिक संगम
हाट में विशाल झूलों, पारंपरिक पकवानों और आकर्षक आदिवासी वेशभूषा का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर आनंद लिया। ढोलों की गूंज, सामूहिक नृत्य और समाज की एकजुटता ने निहाली के भोंगर्या हाट को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।

भोंगर्या हाट ने एक बार फिर साबित किया कि आदिवासी संस्कृति आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है और युवा नेतृत्व के साथ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।

]]>
धावड़ी के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में विधायक मोंटू सोलंकी की सहभागिता, ढोल की थाप पर झूमे जनप्रतिनिधि… https://crimefirnews.com/1605/ Mon, 02 Mar 2026 16:48:47 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1605 धावड़ी के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में विधायक मोंटू सोलंकी की सहभागिता, ढोल की थाप पर झूमे जनप्रतिनिधि… सेंधवा/बड़वानी || दि.02 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: […]

]]>
धावड़ी के ऐतिहासिक भगोरिया मेले में विधायक मोंटू सोलंकी की सहभागिता, ढोल की थाप पर झूमे जनप्रतिनिधि…

सेंधवा/बड़वानी || दि.02 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: धावड़ी में आयोजित ऐतिहासिक भगोरिया मेले में मोंटू सोलंकी ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण जनों से आत्मीय भेंट की और सभी को भगोरिया हाट एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि “लोक संस्कृति के रंग, भगोरिया के संग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगोरिया मेला आपसी भाईचारे, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश देता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

मेले में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की थाप और युवाओं के जोश ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विधायक श्री सोलंकी ने स्वयं ढोल बजाकर और ढोल की थाप पर थिरकते हुए उत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री बूटासिंग जाधव, पटेल भायसिंग पटेल, रामसिंग डुडवे, प्रतापसिंग डुडवे, चंपालाल डावर एवं हिरमल डुडवे ने ग्रामीण जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

ऐतिहासिक भगोरिया मेले में उमड़े जनसैलाब ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि आदिवासी अंचल की सांस्कृतिक परंपराएं आज भी जीवंत हैं और सामाजिक एकता की मजबूत आधारशिला बनी हुई हैं।

]]>
भडगाव पुलिस को एकता संगठन का कड़ा अल्टीमेटम“72 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करो — वरना ज़िला भर में तीव्र आंदोलन!” https://crimefirnews.com/1601/ Mon, 02 Mar 2026 14:33:24 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1601 भडगाव पुलिस को एकता संगठन का कड़ा अल्टीमेटम “72 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करो — वरना ज़िला भर में तीव्र आंदोलन!” भडगांव/जलगाव ||दि.02 […]

]]>
भडगाव पुलिस को एकता संगठन का कड़ा अल्टीमेटम “72 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करो — वरना ज़िला भर में तीव्र आंदोलन!”

भडगांव/जलगाव ||दि.02 मार्च 2026 || (विठ्ठल भालेराव)-: एकता संघटना (जलगांव) और भडगाव के समाजी कारकुनों ने भडगाव पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक डॉ. महेश शर्मा को आक्रामक अंदाज़ में लिखित निवेदन सौंपते हुए फरार मुल्ज़िमों की फ़ौरन गिरफ्तारी की मांग की है।

28 नवंबर 2025 को कजगाव के भोरटेक फाटा पर वसीम खान और अशरफ अली पर संगीन और बेरहम हमला किया गया था। इस हमले में वसीम खान शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए थे।जलगांव के अस्पताल में ऑपरेशन के ज़रिए उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर मुंबई के King Edward Memorial Hospital (KEM Hospital) में दाख़िल कराया गया। तमाम इलाज के बावजूद 22 फरवरी 2026 को उनका इंतकाल हो गया।इस मामले में भडगाव पुलिस स्टेशन में मुख़्तलिफ़ दफ़ाअत के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

लेकिन संगठन का इल्ज़ाम है कि मुख्य साज़िशकर्ता समेत कई मुल्ज़िम अब भी फरार हैं।

ज़्यादा सख़्त दफ़ाओं की मांग…

वसीम खान के इंतकाल के बाद केस में धारा 103(1) जोड़ी गई है। एकता संगठन ने मांग की है कि धारा 103(2) भी लगाकर तमाम मुल्ज़िमों पर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाए।संगठन के मुताबिक इस हमले में सिर्फ 5 नहीं बल्कि तकरीबन 20 से 25 लोगों की शमूलियत थी। लिहाज़ा सब पर क़ानून का शिकंजा कसना ज़रूरी है।

72 घंटे का अल्टीमेटम…

एकता संगठन ने पुलिस प्रशासन को साफ़ चेतावनी दी है कि:अगर 72 घंटे के अंदर फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ज़िले भर में तीव्र लोकतांत्रिक आंदोलन छेड़ा जाएगा।पोलीस निरीक्षक डॉ. महेश शर्मा ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि: फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।धारा 103(2) के संबंध में सरकारी वकील से मशविरा कर निर्णय लिया जाएगा।एकता संगठन के समन्वयक फारूक शेख की कयादत में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस निरीक्षक से मुलाक़ात कर लिखित निवेदन सौंपा।

शिष्टमंडल में भडगाव के जाकीर कुरेशी, मोहसीन खाटीक, मुनसफ खान, एजाज शेख, जमाल कासार, कुद्दूस शेख, सद्दाम शेख, दानिश शेख तथा जलगांव के ताहेर शेख, अल्ताफ शेख, आबीद शेख और पत्रकार अबरार मिर्झा शामिल थे।“न्याय की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। चाहे आरोपी कितने भी रसूखदार क्यों न हों, क़ानून से ऊपर कोई नहीं।

अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो हम सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेंगे,”ऐसा सख़्त इशारा एकता संगठन के समन्वयक फारूक शेख ने दिया।पोलीस निरीक्षक महेश शर्मा को मांगों का निवेदन देते हुए फारूक शेख, मोहसीन खाटीक, जाकीर कुरेशी, मुनसफ खान व अन्य दिखाई दे रहे हैं।

]]>
बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, आदिवासी होली नृत्य दल की गूंज से गूंजा हेलीपैड…. https://crimefirnews.com/1596/ Mon, 02 Mar 2026 09:18:09 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1596 बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, आदिवासी होली नृत्य दल की गूंज से गूंजा हेलीपैड…. नागलवाड़ी (बड़वानी) || दि.02 मार्च 2026 || […]

]]>
बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, आदिवासी होली नृत्य दल की गूंज से गूंजा हेलीपैड….

नागलवाड़ी (बड़वानी) || दि.02 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नागलवाड़ी आगमन पर हेलीपैड परिसर में भव्य, आत्मीय और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बर्डे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


मुख्यमंत्री के स्वागत में आदिवासी होली नृत्य दल की पारंपरिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंजती थाप और उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे हेलीपैड परिसर को उल्लासमय बना दिया। जनजातीय समाज की सांस्कृतिक झलक ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। यह दृश्य क्षेत्र और जनजातीय समाज के प्रति मुख्यमंत्री के विशेष स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक माना गया।

नागलवाड़ी स्थित प्रसिद्ध आस्था स्थल बाबा भिलट धाम की पावन धरा पर आज उत्साह और उमंग का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जन-जन ने हर्षोल्लास के साथ अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी आशाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अभी जारी है और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

]]>
निवाली भोगरिया हाट में सुरक्षा और शराबबंदी की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन… https://crimefirnews.com/1593/ Sat, 28 Feb 2026 17:05:44 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1593 निवाली भोगरिया हाट में सुरक्षा और शराबबंदी की मांग को लेकर आदिवासी समाज का ज्ञापन…झूलों की सुरक्षा पर जयस नेता दीपक निगावल ने उठाए गंभीर […]

]]>
निवाली भोगरिया हाट में सुरक्षा और शराबबंदी की मांग को लेकर आदिवासी समाज का ज्ञापन…
झूलों की सुरक्षा पर जयस नेता दीपक निगावल ने उठाए गंभीर सवाल

निवाली/बड़वानी || 28 फरवरी 2026 || (समीर शेख)-: क्षेत्र के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक भोगरिया हाट को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से आयोजित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के नाम निवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाट-बाजारों में फैल रही अव्यवस्थाओं, अवैध शराब बिक्री, असुरक्षित झूलों और अपर्याप्त सुरक्षा इंतजामों पर गहरी चिंता जताई गई।

झूलों की सुरक्षा पर प्रशासन से जवाब मांगा..

ज्ञापन सौंपने के दौरान जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) के युवा नेता दीपक निगावल ने मेलों में लगाए जाने वाले झूलों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लगने वाले कई झूले बेहद खराब गुणवत्ता के होते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट पूछा कि यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा की गारंटी नहीं है तो ऐसे असुरक्षित झूलों को हाट-बाजारों में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें..

  1. शराबबंदी और अवैध गतिविधियों पर रोक:
    प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़वानी जिला पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है। ऐसे में भोगरिया के दिन निवाली, कुसम्या, खामपानी और मैलादे में शराब की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए तथा सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
  2. खाद्य सामग्री की सख्त जांच:
    हाट में बिकने वाले घटिया तेल में बने खाद्य पदार्थों, बासी जलेबी और मिलावटी सामग्री की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
  3. तोल-मोल में धांधली पर कार्रवाई:
    सामान तौलते समय चुंबक का प्रयोग कर उपभोक्ताओं को ठगने की शिकायतों पर कांटों की नियमित जांच करने और दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।
  4. सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था:
    महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए हाट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई।
  5. पेयजल की व्यवस्था:
    भीषण गर्मी को देखते हुए हाट में आने वाले ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की भी अपील की गई।

समाजजनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर गजानन ब्राह्मणे, लक्ष्मण सेनानी, दीपक निगावल, धर्मवीर ब्राह्मणे, मुकेश आर्य, दिनेश सोलंकी, संदीप जाधव, सुवालाल खरते, अखलेश ब्राह्मणे, अमित खरते, रितेश खरते, अभिषेक दुडवे सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि भोगरिया जैसे पारंपरिक पर्व की गरिमा बनाए रखने के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि ग्रामीणजन निश्चिंत होकर इस सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकें।

]]>
बालिकेवर लैंगिक अत्याचार करणाऱ्यास मा. न्यायालयाने ठोठावली २० वर्षे सश्रम कारावास… https://crimefirnews.com/1590/ Fri, 27 Feb 2026 17:25:58 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1590 बालिकेवर लैंगिक अत्याचार करणाऱ्यास मा. न्यायालयाने ठोठावली 20 वर्षे सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये दंडाची शिक्षा…! नंदुरबार || दि. २७ फेब्रुवारी २०२६ || ( […]

]]>
बालिकेवर लैंगिक अत्याचार करणाऱ्यास मा. न्यायालयाने ठोठावली 20 वर्षे सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये दंडाची शिक्षा…!

नंदुरबार || दि. २७ फेब्रुवारी २०२६ || ( फिरोज खान)-: उपनगर पोलीस ठाणे हद्दीतील चत्तरसिंग नगर नंदुरबार येथील एका इसमाचे घर बांधकाम सुरु असलेल्या ठिकाणी जागल्याचे काम करणारा फिर्यादी नामे xxxxxx यांची ५ वर्षीय बालिका xxxxx हि दि.०७/११/२०२३ रोजी सायंकाळी ०६.०० वाजेच्या सुमारास राहत्या झोपडीच्या मागे नैसर्गिक विधी करीता गेली होती.

त्याठिकाणी आरोपी नामे निलेश संजय सोमवंशी, वय-१९ वर्षे, रा.झुलेलाल मंदीर जवळ, सिंधी कॉलनी, कुकडेल, शहादा, ता. शहादा जि. नंदुरबार याने पिडीत बालिका एकटी असल्याची संधी साधून तिच्या जवळ जात सदर बालिकेवर लैंगिक अत्याचार केले होते.

त्यावरुन उपनगर पोलीस ठाणे येथे गुरनं-३७२/२०२३, भा.द.वि.क.-३७६,३७६ (२) (आय), सह बालकांचे लैंगिक अपराधापासून संरक्षण अधिनियम २०१२ चे कलम ४,६ व १२ प्रमाणे पिडीतेच्या वडीलांचे फिर्यादीवरु न गुन्हा दाखल करण्यात आला होता व सदरचा गुन्हा गंभीर स्वरुपाचा असल्याने गुन्ह्यातील आरोपी यास पोलीसांकडून तात्काळ अटक करण्यात आली होती.

उपनगर पोलीस ठाण्याचे तत्कालीन पोलीस ठाणे प्रभारी अजय वसावे यांनी सदर गुन्हयाचा तपास महिला पोलीस उपनिरीक्षक माधुरी कंखरे यांचेकडे सोपविला होता. तपास अधिकारी व त्यांचे सहकारी पोलीस अंमलदारांनी गुन्हा दाखल झाल्यानंतर गुन्ह्याचा अत्यंत शास्त्रोक्त पध्द्तीने तपास करीत महत्वाचे पुरावे जमा केले होते व आरोपीविरुध्द् मुदतीत दोषारोपपत्र मा. प्रमुख जिल्हा व सत्र न्यायाधीश, नंदुरबार यांचे न्यायालयात सादर केले होते.

सदर खटल्याची सुनावणी मा. प्रमुख जिल्हा व सत्र न्यायाधीश, नंदुरबार के. आर. पेठकर यांचे समक्ष झाली. सदर खटल्यामध्ये सरकार पक्षाचे वतीने महत्वाचे साक्षीदार तपासण्यात आले. त्यात पिडीत बालिका xxxx वय- ५ वर्षे, पिडीत बालिकेचे पालक, वैद्यकीय अधिकारी, पंच व तपास अधिकारी यांच्या साक्ष महत्वाच्या ठरल्या आहेत.

यावरुन आरोपीविरुध्द गुन्हा सिध्द झाल्याने मा. प्रमुख जिल्हा व सत्र न्यायाधीश, नंदुरबार यांनी आरोपीस भा.द.वि.क.-३७६,३७६ (२) (i), सह बालकांचे लैंगिक अपराधापासून संरक्षण अधिनियम- २०१२ चे कलम ४, ६ व १२ प्रमाणे दोषी ठरवत प्रत्येक कलमान्वये वीस वर्ष (२०वर्ष) सश्रम कारावास व रुपये १५०००/- दंडाची शिक्षा ठोठावली आहे.

सदर खटल्याचे सरकारी पक्षाचे वतीने अति. सरकारी अभियोक्ता अॅड. तुषार कापडीया व अॅड. एस.ए.गिरासे यांनी कामकाज पाहिले होते. तसेच मुख्य पैरवी अधिकारी पोलीस उपनिरीक्षक हेमंत मोहिते, कोर्ट पैरवी अंमलदार पोहेकॉ/१७० नितीन साबळे, पोहेकॉ/९४५ शैलेंद्र जाधव व मपोशि/५४५ दुर्गा वळवी यांनी कामकाज पाहीले आहे. तपास अधिकारी व त्यांचे पथक तसेच अति. सरकारी अभियोक्ता यांचे नंदुरबार जिल्ह्याचे पोलीस अधीक्षक श्रवण दत्त. एस, अपर पोलीस अधीक्षक आशित कांबळे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी, नंदुरबार संजय महाजन व जिल्हा सरकारी वकील अॅड.व्ही. आर. गोसावी यांनी अभिनंदन केले आहे.

]]>
सर सय्यद अहमद खान लायब्ररी, जळगाव येथे मराठी भाषा दिन उत्साहात साजरा…. https://crimefirnews.com/1585/ Fri, 27 Feb 2026 17:18:42 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1585 सर सय्यद अहमद खान लायब्ररी, जळगाव येथे मराठी भाषा दिन उत्साहात साजरा…. जळगाव ||दि. २७ फेब्रुवारी २०२६ || {विठ्ठल भालेराव}-: आज दिनांक २७ फेब्रुवारी रोजी […]

]]>
सर सय्यद अहमद खान लायब्ररी, जळगाव येथे मराठी भाषा दिन उत्साहात साजरा….

जळगाव ||दि. २७ फेब्रुवारी २०२६ || {विठ्ठल भालेराव}-: आज दिनांक २७ फेब्रुवारी रोजी सर सय्यद अहमद खान लायब्ररी येथे मराठी भाषा दिन उत्साहात साजरा करण्यात आला. कार्यक्रमानिमित्त मराठी भाषेतील विविध पुस्तकांचे वाचन करण्यात आले. उपस्थित वाचकांनी मराठी साहित्याचा आस्वाद घेत मातृभाषेप्रती आपुलकी व्यक्त केली.


यावेळी अल्पसंख्यांक सेवा संघटना चे प्रदेशाध्यक्ष जहांगीर ए. खान यांनी आपल्या मनोगतात मराठी विषयाचे महत्त्व अधोरेखित केले. मातृभाषा ही व्यक्तिमत्त्व विकासाची पायाभूत शक्ती असून तिच्या जतन व संवर्धनासाठी सर्वांनी प्रयत्नशील राहणे गरजेचे असल्याचे त्यांनी सांगितले.


कार्यक्रमात वाचनालयाचे सचिव अब्दुल राऊफ शेख यांनी शालेय विद्यार्थ्यांमध्ये वाचनाची गोडी निर्माण करण्यासाठी वाचनालयाच्या वतीने लहान मुलांना वयोगटानुसार पुस्तके उपलब्ध करून देण्याचा प्रस्ताव मांडला. लहानपणापासून वाचनाची सवय लागल्यास विद्यार्थ्यांचा बौद्धिक विकास अधिक सक्षम होतो, असे त्यांनी नमूद केले.


याप्रसंगी वाचनालयाचे ग्रंथपाल ईद्रीस शेख तसेच कर्मचारी व सदस्य नेहाल कमील शेख, शोहेब शेख, हाशम रशीद शेख, हारून शेख, नोमन मलिक, इब्राहिम पटावे आणि वाचक मुले-मुली मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. कार्यक्रमाचे वातावरण उत्साही आणि प्रेरणादायी होते.

]]>
कस्तूरी तोल काटे पर वजन में हेराफेरी का आरोप, किसान ने मंडी में की शिकायत.. https://crimefirnews.com/1582/ Fri, 27 Feb 2026 11:32:39 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1582 कस्तूरी तोल काटे पर वजन में हेराफेरी का आरोप, किसान ने मंडी में की शिकायत…. करीब 60–65 किलो कम तौल का मामला, पंचनामा बनाकर जांच […]

]]>
कस्तूरी तोल काटे पर वजन में हेराफेरी का आरोप, किसान ने मंडी में की शिकायत….

करीब 60–65 किलो कम तौल का मामला, पंचनामा बनाकर जांच शुरू..

बड़वानी/सेंधवा || दि. 27 फरवरी 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में स्थित सेंधवा में एक बार फिर तोल काटे पर वजन में हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्राम झापड़ीपाडला निवासी किसान रमला पिता फूलसिंग ने आरोप लगाया है कि गेहूं बेचते समय उसके साथ लगभग 60 से 65 किलो तक वजन में गड़बड़ी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान रमला गुरुवार को अपना गेहूं बेचने के लिए शिव इंडस्ट्रीज के निलेश पिता अमरचंद के पास 2385 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से उपज लेकर पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने पुराने एबी रोड स्थित कस्तूरी तोल काटा पर अपनी खाली ट्राली का वजन करवाया था।

किसान के मुताबिक, भरे हुए वाहन का वजन 4560 किलो दर्ज किया गया, जबकि खाली पिकअप वाहन का वजन 2240 किलो आया। इस आधार पर उपज का कुल वजन 2320 किलो होना चाहिए था।

लेकिन वजन को लेकर शंका होने पर किसान ने अन्य तोल काटे पर दोबारा वाहन का वजन करवाया, जहां कुल वजन 2175 किलो निकला। इस प्रकार लगभग 65 किलो का अंतर सामने आया, जिससे कथित हेराफेरी का मामला उजागर हुआ।

मंडी प्रशासन ने बनाई पंचनामा रिपोर्ट
किसान ने इस संबंध में सेंधवा कृषि उपज मंडी में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कस्तूरी तोल काटे के खिलाफ पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
जिले में बढ़ते मामलों से उठे सवाल गौरतलब है कि पूरे बड़वानी जिले से इस तरह के वजन में गड़बड़ी के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर तोल प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं होगी तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

अब बड़ा सवाल यह है कि वजन में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई कब होगी, ताकि किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

]]>
धुळे जिल्हा पोलिसांची अचानक विशेष मोहिम; असामाजिक घटकांवर मोठी कारवाई…. https://crimefirnews.com/1579/ Wed, 25 Feb 2026 17:48:23 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1579 धुळे जिल्हा पोलिसांची अचानक विशेष मोहिम; असामाजिक घटकांवर मोठी कारवाई…. धुळे || दि.२५ फेब्रुवारी २०२६ ||(समीर शेख) -: जिल्ह्यात कायदा व सुव्यवस्था अबाधित ठेवण्यासाठी आणि […]

]]>
धुळे जिल्हा पोलिसांची अचानक विशेष मोहिम; असामाजिक घटकांवर मोठी कारवाई….

धुळे || दि.२५ फेब्रुवारी २०२६ ||(समीर शेख) -: जिल्ह्यात कायदा व सुव्यवस्था अबाधित ठेवण्यासाठी आणि अवैध धंद्यांना आळा घालण्यासाठी धुळे जिल्हा पोलिसांनी 24 फेब्रुवारी 2026 रोजी सायंकाळी 7 ते रात्री 11 वाजेदरम्यान अचानक विशेष मोहिम राबवली.

मा. श्रीकांत धिवरे, पोलीस अधीक्षक धुळे यांच्या मार्गदर्शनाखाली ही कारवाई करण्यात आली. सर्व उपविभागीय पोलीस अधिकारी, पोलीस स्टेशन प्रभारी, स्थानिक गुन्हे शाखा, सायबर पोलीस ठाणे आणि शहर वाहतूक शाखेला विशेष निर्देश देण्यात आले होते.

मोहिमेतील ठळक कारवाई..


ड्रंक अॅण्ड ड्राईव्ह: 22 केसेस, 2 लाख 20 हजार रुपयांचा दंड
मोटार वाहन कायदा: 245 केसेस, 1 लाख 56 हजार 150 रुपयांची वसुली
अनऑथराईज सायलेन्सर (बुलेट): 18 केसेस, 18 हजार रुपयांचा दंड
सार्वजनिक ठिकाणी मद्यप्राशन व शांततेचा भंग: 9 केसेस
सार्वजनिक ठिकाणी अडथळा निर्माण: 8 केसेस
पानटपरीवर अमली पदार्थ विक्री: 33 केसेस
कोटपा कायद्यान्वये कारवाई: 7 केसेस
अवैध हातभट्टी दारू: 32 आरोपींवर गुन्हे दाखल
अवैध दारूविरोधी मोठी कारवाई
पोलिसांनी 540 लिटर गावठी हातभट्टी दारू, रसायन, वॉश व साहित्य जप्त केले. एकूण 47 हजार 750 रुपयांचा मुद्देमाल हस्तगत करण्यात आला. जप्त केलेली दारू जागीच नष्ट करण्यात आली.

जुगार प्रकरणी कारवाई..
महाराष्ट्र जुगार कायद्यान्वये 32 आरोपींना ताब्यात घेण्यात आले. त्यांच्या ताब्यातून 16 हजार 50 रुपयांची रोख रक्कम व जुगार साहित्य जप्त करण्यात आले.

शहर वाहतूक शाखेची विशेष कारवाई शहर वाहतूक शाखेने 12 ड्रंक अॅण्ड ड्राईव्ह केसेस करून 1 लाख 20 हजार रुपयांचा दंड वसूल केला. तसेच 4 तपासणी नाके उभारून 146 वाहनांवर कारवाई करत 85 हजार 850 रुपयांचा दंड आकारण्यात आला.
यामध्ये लायसन्स नसणे, नो-एंट्रीमध्ये प्रवेश, मोबाईलवर बोलत वाहन चालविणे, विना सीट बेल्ट वाहन चालविणे, फॅन्सी नंबर प्लेट, अतिरिक्त प्रवासी वाहतूक आदी प्रकारांवर कारवाई करण्यात आली.

इतर तपासण्या..


139 बार, ढाबे, हॉटेल, लॉजेस व गेस्ट हाऊस तपासणी
5 OYO हॉटेल तपासणी
6 नदी किनारी तपासणी
325 दुचाकी व चारचाकी वाहनांची तपासणी
23 ठिकाणी नाकाबंदी
तसेच मोकळी मैदाने, नदीकाठ, रिकाम्या शाळा परिसरात मद्यपान करणाऱ्यांवर कारवाई करण्यात आली.

वॉरंट बजावणी, पाहिजे आरोपींची धरपकड व हिस्ट्रीशीटरांची तपासणीही करण्यात आली.
पुढील कारवाईचा इशारा
धुळे जिल्हा पोलिसांनी स्पष्ट केले आहे की, पुढेही अशाच प्रकारे अचानक विशेष मोहिमा, नाकाबंदी, कोंबिंग ऑपरेशन व “ऑपरेशन ऑल आऊट” राबवून गुंडगिरी व असामाजिक कृत्यांवर कठोर कायदेशीर कारवाई करण्यात येणार आहे.

]]>
निवाली तहसील के ग्राम पीपलधार में जेसीबी और ट्रैक्टरों से बेखौफ खनन, राजस्व को नुकसान… https://crimefirnews.com/1575/ Wed, 25 Feb 2026 09:07:03 +0000 https://crimefirnews.com/?p=1575 निवाली तहसील के ग्राम पीपलधार में जेसीबी और ट्रैक्टरों से बेखौफ खनन, राजस्व को नुकसान… निवाली/पानसेमल || दि. 25 फरवरी 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी […]

]]>
निवाली तहसील के ग्राम पीपलधार में जेसीबी और ट्रैक्टरों से बेखौफ खनन, राजस्व को नुकसान…

निवाली/पानसेमल || दि. 25 फरवरी 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला गरमाया निवाली तहसील के ग्राम पीपलधार में जेसीबी और ट्रैक्टरों से बेखौफ खनन, राजस्व को नुकसान।

बड़वानी जिले के बड़वानी अंतर्गत पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की निवाली तहसील के ग्राम पीपलधार में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। यहां जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के खुलेआम किया जा रहा है, जिससे शासन के राजस्व को सीधा नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सरकारी और निजी दोनों प्रकार की जमीनों पर धड़ल्ले से खनन जारी है। बड़े-बड़े पहाड़ों को काटा जा रहा है और नदी-नालों से रेत व मिट्टी निकाली जा रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने निवाली तहसीलदार कार्तिक मौर्य से दूरभाष पर चर्चा की, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील कार्यालय द्वारा किसी भी व्यक्ति को मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब बिना अनुमति के खनन हो रहा है तो प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कहां है? ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। पर्यावरण और राजस्व की दृष्टि से यह गंभीर विषय है, जिस पर कठोर कदम उठाना आवश्यक है।

अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई कर पाता है और दोषियों पर कब लगाम लगती।

]]>