#Sendhwapolice #badwanipolice #badwanicrime #sendhwaPolice #MadhyaPradesh #MP – Crime Fir News https://crimefirnews.com Online Thu, 03 Sep 2026 16:04:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://crimefirnews.com/wp-content/uploads/2024/06/cropped-cRIME-LOGO-1-1-32x32.png #Sendhwapolice #badwanipolice #badwanicrime #sendhwaPolice #MadhyaPradesh #MP – Crime Fir News https://crimefirnews.com 32 32 GNM तृतीय वर्ष नर्सिंग विद्यार्थियों की मांगें मंजूर, आंदोलन को मिली बड़ी सफलता… https://crimefirnews.com/2149/ Thu, 03 Sep 2026 16:04:56 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2149 GNM तृतीय वर्ष नर्सिंग विद्यार्थियों की मांगें मंजूर, आंदोलन को मिली बड़ी सफलता… विधायक मोंटू सोलंकी ने धरना स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों का किया समर्थन; […]

]]>
GNM तृतीय वर्ष नर्सिंग विद्यार्थियों की मांगें मंजूर, आंदोलन को मिली बड़ी सफलता…

विधायक मोंटू सोलंकी ने धरना स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों का किया समर्थन; एक माह के भीतर मुख्य परीक्षा कराने का आश्वासन

सेंधवा || ता. 03 सप्टेंबर 2026 || (समीर शेख)-; GNM तृतीय वर्ष नर्सिंग विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। विद्यार्थियों की मांगों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी शामिल हुए और उन्होंने विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके भविष्य के लिए आवाज उठाई। आंदोलन के बाद विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए लिखित आश्वासन दिया गया है।

दरअसल, GNM तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2026 से प्रस्तावित थी, लेकिन WP 10802/2022 के तहत 139 कॉलेजों की परीक्षाएं लंबित होने के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस मामले में 2 सितंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसके बाद मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एक माह के भीतर परीक्षा कराने का आश्वासन

आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को लिखित आश्वासन दिया गया कि 8 सितंबर 2026 को परीक्षा का टाइम-टेबल एवं परीक्षा आयोजित करने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही GNM तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं एक माह के भीतर आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया है। मांगें स्वीकार होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया।

प्रभारी प्राचार्य की सेवाएं समाप्त

इसी दौरान संचालक के आदेशानुसार श्याम सुंदर त्यागी, प्रभारी प्राचार्य, लेट के.एल. पांडे स्कूल ऑफ नर्सिंग, ग्राम चार्टली, जिला बड़वानी की सेवाएं भी समाप्त कर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। आदेश में पूर्व रिकॉर्ड में पाई गई अनियमितताओं एवं दर्ज FIR का उल्लेख करते हुए 3 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त करने की बात कही गई है। साथ ही उन्हें संस्था के समस्त कार्य एवं दायित्व अधिकृत व्यक्ति को दो दिवस के भीतर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्ची को साथ लेकर धरने पर बैठी छात्रा

आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों की परेशानी और संघर्ष का मार्मिक दृश्य भी सामने आया। एक छात्रा अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर धरना स्थल पर बैठी रही और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करती नजर आई। यह दृश्य विद्यार्थियों की पिछले तीन वर्षों से चली आ रही परेशानियों और परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता को बयां करता रहा।

विधायक बोले—बच्चों की जीत हुई, शेष मांगें भी जल्द पूरी हों

धरना स्थल पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है। हमारे बच्चे शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी परीक्षा तक समय पर नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों की जीत हुई है। कॉलेज प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों की मांगें मानी हैं। विद्यार्थियों के तीन वर्ष खराब हुए हैं, इसकी भरपाई कौन करेगा? उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शेष मांगों का भी जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थियों के संघर्ष में वे आगे भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजानंद ब्राह्मणे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू पटेल, आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, विजू सोलंकी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मांगें मंजूर होने और परीक्षा जल्द आयोजित कराने का आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने खुशी जताई। उन्होंने विधायक मोंटू सोलंकी सहित आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

]]>
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: 24 घंटे में इंदौर से अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब.. https://crimefirnews.com/2145/ Thu, 03 Sep 2026 15:53:26 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2145 ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: 24 घंटे में इंदौर से अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब.. बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुस्से में बस से इंदौर पहुंची […]

]]>
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: 24 घंटे में इंदौर से अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब..

बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुस्से में बस से इंदौर पहुंची थी बालिका

बड़वानी || ता. 3 सप्टेंबर 2026 || (समीर शेख)-: पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर इंदौर के वर्ल्ड कप चौराहा क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बड़वानी निवासी फरियादी ने 2 सितंबर 2026 को थाना बड़वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल जाने के लिए कारंजा, बड़वानी स्थित मामी की दुकान के पास छोड़ा गया था। इसके बाद बालिका स्कूल से शाम करीब 5:30 बजे तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चला।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बड़वानी में धारा 137(2), भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने नाबालिग बालिका की शीघ्र दस्तयाबी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं लगातार किए गए प्रयासों के माध्यम से बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद 3 सितंबर 2026 को इंदौर के वर्ल्ड कप चौराहा क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि मां द्वारा डांटने से नाराज होकर वह गुस्से में बड़वानी से बस में बैठकर इंदौर चली गई थी। पुलिस ने बालिका को विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने बड़वानी पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, उपनिरीक्षक गजेन्द्र ठाकुर, उपनिरीक्षक शीला सोलंकी, महिला आरक्षक अनिता मंडलोई, महिला आरक्षक कंकु चौहान, आरक्षक लक्ष्मण जामोद तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

बड़वानी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के माध्यम से गुम एवं लापता बालक-बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

]]>
कर चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई….. https://crimefirnews.com/2108/ Thu, 27 Aug 2026 06:38:57 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2108 कर चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई….. बड़वानी || ता. 27 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: कर चोरी पर […]

]]>
कर चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई…..

बड़वानी || ता. 27 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य कर विभाग, मध्यप्रदेश के वृत्त सेंधवा ने आमजन और करदाताओं से कर चोरी की गतिविधियों की सूचना विभाग को देने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। विभाग का कहना है कि कर चोरी की जानकारी देकर नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

राज्य कर विभाग द्वारा आमजन से विशेष रूप से ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गई है, जिनमें व्यवसायी या करदाता जीएसटी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, सेवा प्रदाताओं का वार्षिक कारोबार ₹20 लाख तथा वस्तुओं के विक्रेताओं का वार्षिक कारोबार ₹40 लाख या उससे अधिक होने के बावजूद जीएसटी में पंजीकृत नहीं होने वाले अपंजीकृत व्यवसायियों की जानकारी विभाग को दी जा सकती है।

इसके अलावा ऐसे पंजीकृत करदाता, जो ₹500 से अधिक की बिक्री पर नियमित रूप से बिल जारी नहीं करते, उनके संबंध में भी सूचना देने की अपील की गई है। विभाग ने ऐसे कम्पोजीशन डीलरों को भी चिन्हित करने की बात कही है, जो नियमानुसार पात्र नहीं होने के बावजूद विक्रय बिल पर जीएसटी चार्ज कर रहे हैं।

बिना ई-वे बिल परिवहन पर भी नजर…

राज्य कर विभाग ने ऐसे ट्रांसपोर्टरों के संबंध में भी सूचना देने को कहा है, जो बिना वैध दस्तावेज अथवा ई-वे बिल के माल का अनाधिकृत परिवहन कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे पंजीकृत करदाता, जो भुगतान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग नामों के एक से अधिक क्यूआर कोड का उपयोग करते हैं अथवा ग्राहकों को पक्का बिल उपलब्ध नहीं कराते, उनकी जानकारी भी विभाग को दी जा सकती है।

ऑनलाइन दे सकते हैं कर चोरी की सूचना..

विभाग द्वारा कर चोरी की सूचना देने के लिए राज्य कर विभाग के आधिकारिक पोर्टल MPTAX.MP.GOV.IN पर “Provide Tax Evasion Information” मॉड्यूल सक्रिय किया गया है। नागरिक इस मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन कर कर चोरी से संबंधित जानकारी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास इस प्रकार की कर चोरी या जीएसटी नियमों के उल्लंघन से संबंधित गतिविधियां सामने आती हैं, तो उसकी सूचना विभाग को दें। विभाग के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

राज्य कर विभाग का कहना है कि कर चोरी रोकना केवल सरकारी विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही कर व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। कर चोरी की सूचना देकर नागरिक सीधे तौर पर राजस्व बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

]]>
राम कटोरा नाले से निकली कावड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत… https://crimefirnews.com/2102/ Tue, 25 Aug 2026 11:03:00 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2102 राम कटोरा नाले से निकली कावड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत… सेंधवा || ता. 22 अगस्त 2026 || {समीर शेख}-: श्रावण मास के पावन अवसर […]

]]>
राम कटोरा नाले से निकली कावड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत…

सेंधवा || ता. 22 अगस्त 2026 || {समीर शेख}-: श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को राम कटोरा नाले से बालाजी ग्रुप द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई इस कावड़ यात्रा का शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कावड़ यात्रा में डीजे के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु हाथों में कावड़ लेकर आगे चल रही थीं, जबकि उनके पीछे पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कावड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचने पर अग्रवाल समाज के सदस्यों ने कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजजनों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

वार्ड 17 के पार्षद पति सचिन शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी यात्राओं से श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था के साथ सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कावड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अग्रवाल समाज की ओर से स्वागत:
श्री सत्यनारायण मंदिर पर हुए स्वागत कार्यक्रम में राजेंद्र नरेडी, सुशील चौमूवाला, सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग, विष्णु सिवहल, संतोष मित्तल, रोहित गर्ग, कमल अग्रवाल, हरि गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक सिवहल, सुभाष गोयल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

किले के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:
कावड़ यात्रा का किले के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विकास आर्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी, अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, मोहन जोशी, गणेश राठौड़, सुरेश गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से सेंधवा शहर शिवमय नजर आया।

]]>
टीएल बैठक छोड़ जुलवानिया पहुंचीं कलेक्टर जयंती सिंह, सैकड़ों बच्चों की सुनी शिकायतें… https://crimefirnews.com/2097/ Tue, 25 Aug 2026 10:55:19 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2097 टीएल बैठक छोड़ जुलवानिया पहुंचीं कलेक्टर जयंती सिंह, सैकड़ों बच्चों की सुनी शिकायतें… एकलव्य विद्यालय जामली के छात्रों ने लगाए मूलभूत सुविधाओं की कमी और […]

]]>
टीएल बैठक छोड़ जुलवानिया पहुंचीं कलेक्टर जयंती सिंह, सैकड़ों बच्चों की सुनी शिकायतें…

एकलव्य विद्यालय जामली के छात्रों ने लगाए मूलभूत सुविधाओं की कमी और जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ना के आरोप, प्रिंसिपल के खिलाफ जांच कमेटी गठित

सेंधवा बड़वानी || ता. 25 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: सेंधवा विकासखंड के एकलव्य आदर्श विद्यालय जामली के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पैदल ही बड़वानी कलेक्टर से मिलने के लिए निकल पड़े। छात्रों के पैदल मार्च की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने पर अड़े रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जयंती सिंह ने टीएल बैठक समाप्त होते ही जुलवानिया पहुंचने का निर्णय लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों को सुरक्षित रूप से जुलवानिया में रोका जाए। इसके बाद जुलवानिया कन्या हाई स्कूल परिसर में कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

स्मार्ट क्लास, पानी और भोजन को लेकर शिकायत..

छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि हॉस्टल में उन्हें स्मार्ट क्लास, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं। छात्रों ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित किया जाता है। छात्रों ने कहा कि वे इस तरह के व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रिंसिपल के खिलाफ जांच कमेटी गठित..

कलेक्टर जयंती सिंह ने छात्रों की सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जांच कमेटी द्वारा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ये जिले के बच्चे हैं और प्रशासन की पूरी संवेदना उनके साथ है। बच्चों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम करेगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

]]>
रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, उमर्टी में घर-घर तलाशी….. https://crimefirnews.com/2090/ Sat, 22 Aug 2026 11:35:52 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2090 रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, उमर्टी में घर-घर तलाशी….. बड़वानी || ता .22 अगस्त 2026|| (समीर शेख)-: बडवानी जिले […]

]]>
रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, उमर्टी में घर-घर तलाशी…..

बड़वानी || ता .22 अगस्त 2026|| (समीर शेख)-: बडवानी जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों, अवैध हथियारों के कारोबार तथा फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़वानी पुलिस ने देर रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की।

सेंधवा एसडीओपी अजय वागमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा शहर प्रभारी दिनेश कुशवाह, सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी दिनेश चांगोड़ और वरला थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने देर रात तक अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अवैध हथियारों की आवाजाही को लेकर संवेदनशील माने जाने वाले थाना वरला क्षेत्र के ग्राम उमर्टी में घर-घर तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रामीणों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 7 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन और जांच के बाद सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं, कॉम्बिंग गश्त के दौरान सेंधवा शहर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों और वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

लगातार जारी रहेगा अभियान…

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियारों, फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ कॉम्बिंग गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस व्यापक रात्रि कार्रवाई को जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

]]>
BEO मनोज मराठे के निलंबन के प्रस्ताव के बाद जयस का चार दिवसीय धरना समाप्त… https://crimefirnews.com/2087/ Sat, 22 Aug 2026 08:53:46 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2087 BEO मनोज मराठे के निलंबन के प्रस्ताव के बाद जयस का चार दिवसीय धरना समाप्त… बड़वानी/निवाली || ता. 22 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी […]

]]>
BEO मनोज मराठे के निलंबन के प्रस्ताव के बाद जयस का चार दिवसीय धरना समाप्त…

बड़वानी/निवाली || ता. 22 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: बड़वानी जिले के निवाली तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर जयस कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले चार दिनों से चलाया जा रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। जनजातीय कार्य विभाग की ओर से निवाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मनोज मराठे के निलंबन का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जयस कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने बताया कि मनोज मराठे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से युवाओं और जयस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मनोज मराठे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी गई, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

विधायक मोंटू सोलंकी ने इसे आदिवासी समाज की जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष न्याय की मांग को लेकर किया गया था और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की दिशा में कदम उठाना समाज की जीत है।

क्या है मामला

जनजातीय कार्य विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 16 जुलाई 2024 को सेंधवा ग्रामीण थाने में एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धारा 306, 34 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

पुलिस ने मनोज मराठे को 10 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में बड़वानी केंद्रीय जेल भेजा गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद 16 नवंबर 2024 को विशेष न्यायालय, बड़वानी में चालान प्रस्तुत किया। वर्तमान में यह प्रकरण विशेष न्यायालय में विचाराधीन है।

निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 का हवाला देते हुए बताया गया कि भ्रष्टाचार, नैतिक पतन से जुड़े आपराधिक मामलों में अभियोजन की स्वीकृति के बाद जब शासकीय कर्मचारी के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत हो जाता है, तो निलंबन का प्रावधान है।

सहायक आयुक्त रंजना सिंह के अनुसार, इसी प्रावधान के आधार पर जनजातीय कार्य विभाग, बड़वानी की ओर से मनोज मराठे को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव शुक्रवार को भेजा गया है। प्रस्ताव की प्रतिलिपि बड़वानी कलेक्टर और संभाग आयुक्त को भी भेजी गई है।

निलंबन के प्रस्ताव के बाद जयस कार्यकर्ताओं ने चार दिन से जारी धरना समाप्त कर दिया। आंदोलन समाप्त होने के साथ ही प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच चल रहा गतिरोध भी फिलहाल खत्म हो गया है।

]]>
ऑपरेशन हवालात के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार…. https://crimefirnews.com/2080/ Wed, 19 Aug 2026 14:41:52 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2080 ऑपरेशन हवालात के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार…. बड़वानी || ता. 19 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल […]

]]>
ऑपरेशन हवालात के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार….

बड़वानी || ता. 19 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार आरोपियों, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों, फरारी व इनामी बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के वारंट तामील किए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने लंबित वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की थी। टीम ने जानकारी जुटाकर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मोहन पिता शेर सिंह अजनार (42), निवासी कल्याणपुरा, जिसके विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 499/26 में धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत स्थाई वारंट लंबित था।

दूसरा आरोपी महेश पिता गणेश भूल (24), निवासी बंधान है, जिसके विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 289/22 में धारा 509 आईपीसी के तहत स्थाई वारंट जारी था।

तीसरा आरोपी सलमान पिता फैजू सैयद (24), निवासी ईदगाह फलिया, बड़वानी है, जिसके विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 460/22 में धारा 279, 323, 294 एवं 506 भादवि के तहत स्थाई वारंट लंबित था।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा स्थाई वारंट तामील किए गए।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

]]>
बालसमुद आरटीओ बैरियर पर चेकिंग अमले से मारपीट करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार… https://crimefirnews.com/2067/ Sun, 16 Aug 2026 13:10:33 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2067 बालसमुद आरटीओ बैरियर पर चेकिंग अमले से मारपीट करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार… न्यायालय ने आरोपी को भेजा केंद्रीय जेल बड़वानी, क्लीनर की तलाश जारी […]

]]>
बालसमुद आरटीओ बैरियर पर चेकिंग अमले से मारपीट करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार…

न्यायालय ने आरोपी को भेजा केंद्रीय जेल बड़वानी, क्लीनर की तलाश जारी

बड़वानी || 16 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: ए.बी. रोड स्थित बालसमुद आरटीओ बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अमले के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में बड़वानी पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की रात आरटीओ चेक प्वाइंट बड़वानी क्रमांक-01 (बालसमुद) पर परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक NL-01-AJ-0645 को चेकिंग के लिए रोका गया। आरोप है कि ट्रक चालक सुरजपाल एवं उसके क्लीनर ने चेकिंग अमले के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में परिवहन विभाग के एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 351(3), 221, 121(1), 132, 109(1) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

चौकी बालसमुद एवं थाना नागलवाड़ी की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी सुरजपाल पिता नत्थुलाल गंगवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम करमपुर, थाना वीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया। वहीं, प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपी क्लीनर की तलाश पुलिस द्वारा जारी है

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील, उप निरीक्षक कमलकिशोर चौहान, सहायक उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बालसमुद संजय शर्मा, चालक प्रधान आरक्षक 369 प्रेमसिंह बघेल, आरक्षक 530 गगनसिंह मण्डलोई, आरक्षक 486 मनोज बघेल एवं आरक्षक 606 मोहन पाटीदार का उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान रहा।

]]>
24 घंटे में विद्युत केबल चोरी का खुलासा, पानसेमल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा…. https://crimefirnews.com/2064/ Sun, 16 Aug 2026 12:23:40 +0000 https://crimefirnews.com/?p=2064 24 घंटे में विद्युत केबल चोरी का खुलासा, पानसेमल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा…. ₹22 हजार की 520 फीट चोरी की विद्युत केबल बरामद […]

]]>
24 घंटे में विद्युत केबल चोरी का खुलासा, पानसेमल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा….

₹22 हजार की 520 फीट चोरी की विद्युत केबल बरामद

पानसेमल/बडवाणी || ता. 16 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: किसानों के खेतों में लगे कुओं की विद्युत मोटरों और निर्माणाधीन मकानों से केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पानसेमल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 520 फीट विद्युत केबल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22 हजार है, शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को फरियादी सुनील पिता श्रीराम जाधव, उम्र 42 वर्ष तथा भुरिया पिता रतिलाल कुंवर, निवासी औसवाड़ा, पानसेमल ने थाना पानसेमल में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादियों ने बताया कि ग्राम मतराला स्थित खेत के कुएं पर लगी विद्युत मोटर की केबल तथा छाबड़ा शोरूम के पीछे निर्माणाधीन मकान में रखी विद्युत केबल को अज्ञात बदमाश रात के समय काटकर चोरी कर ले गए।

शिकायत पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 183/2026 एवं 184/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बद्रीलाल अटोदे के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संदेहियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने विद्युत केबल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 70 फीट एवं 450 फीट, कुल 520 फीट विद्युत केबल बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में तेलसिंह पिता जायसिंग डावर, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल तथा लखन पिता साहबराव मोरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल शामिल हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय रावत के नेतृत्व में उनि. सुनील रघुवंशी, प्र.आर. ज्ञानसिंह तरोले (284), प्र.आर. नवीन अटोदे (504) एवं आर. नवीन मेहता (604) की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

]]>