सोयाबीन भावांतर योजना के प्रचार हेतु विधायक श्याम बरडे ने निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली…

सोयाबीन भावांतर योजना के प्रचार हेतु विधायक श्याम बरडे ने निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली…पानसेमल व खेतिया में 150 ट्रैक्टरों और सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ हुआ भव्य आयोजन..

पानसेमल/खेतिया || 05 ऑक्टोबर 2025 || (समीर शेख)-: प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई सोयाबीन भावांतर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों के पंजीयन के उद्देश्य से आज पानसेमल और खेतिया नगर में जनप्रिय विधायक श्री श्याम जी बरडे के नेतृत्व में एक भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई।इस रैली में लगभग 150 ट्रैक्टरों और सैकड़ों मोटरसाइकिलों का विशाल काफिला शामिल रहा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए किसानों के बीच योजना की जानकारी और लाभ का संदेश लेकर निकला। पूरे क्षेत्र में “किसान हित में सरकार” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विधायक बरडे ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभाररैली के दौरान विधायक श्री श्याम जी बरडे ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा..

“यह योजना हर किसान के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने का कार्य करेगी। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”मंडी परिसर में हुआ रैली का समापनरैली का समापन खेतिया मंडी परिसर में हुआ, जहां मंडी सचिव श्री सेनानी साहब और अन्य अधिकारियों ने विधायक बरडे का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक बरडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा “भावांतर योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

अब किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, और विक्रय मूल्य तथा घोषित दर के अंतर की राशि सीधे उनके खाते में जमा की जाएगी।”कृषि यंत्रों का वितरण, किसानों में उत्साहकार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया।

विधायक बरडे ने कहा “जब अन्नदाता खुशहाल होगा, तभी गांव और देश की तस्वीर बदलेगी। हमारी सरकार हर गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है।”भारी जनसमर्थन के साथ सफल आयोजनइस अवसर पर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, किसान बंधु, कार्यकर्ता, मंडी समिति, सहकारिता संघ एवं तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विधायक बरडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भावांतर योजना किसानों के लिए राहत की नई किरण साबित होगी।

Call Us