पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह; बान्द्रियाबड से खरगोन तक बनेगी करोड़ों की डामरीकरण सड़क…..

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह — बान्द्रियाबड से खरगोन तक बनेगी करोड़ों की डामरीकरण सड़क…..

बड़वानी || 09 ऑक्टोबर 2025 || {समीर शेख} -: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बान्द्रियाबड से महाराष्ट्र के खरगोन तक लगभग 1 करोड़ 3 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकरण सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम का आज भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कहा कि “सड़क किसी भी क्षेत्र की जीवनरेखा होती है। इस सड़क के निर्माण से न केवल मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सड़क क्षेत्र की आर्थिक प्रगति और सामाजिक समृद्धि की नई राह खोलेगी तथा ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर शाहदा विधायक माननीय श्री राजेश दादा पाडवी, जिला महामंत्री श्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री राम सोनाने, मंडल अध्यक्ष खेतिया श्री रामचंद्र सोनीस, पानसेमल मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत महाजन, मंडल महामंत्री श्री संजय भोसले, श्री सूर्यकांत एसिकर, जनपद सदस्य श्री जगदीश भंडारी, श्री पंडित माली, श्री अजय निकुम, बान्द्रियाबड सरपंच श्री विरसिंग भोसले, भातकी सरपंच श्री चम्पालाल शितोले, बायगोर सरपंच श्री रतन वास्कले, तथा महाराष्ट्र के खरगोन सरपंच श्री अनिल रावताले सहित दोनों राज्यों के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने इस विकासात्मक सौगात के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Call Us