कुंडिया–वरला मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी..

कुंडिया–वरला मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी….

सेंधवा/बड़वानी || दि.30 ऑक्टोबर 2025 || {समीर शेख}-: सेंधवा जनपद पंचायत अंतर्गत कुंडिया–वरला मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को वरला तहसील मुख्यालय पर एकजुट होकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय कलेक्टर, जिला बड़वानी के नाम दिया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क कुंडिया से वरला तक अंबापानी, मालवन, सोलवन, आसरापानी, बढ़ियापानी, हेलगापानी, मेंदल्यापानी, बाखलीं, खारिया, पेंढारन्या और खुटवाड़ी जैसे कई गांवों को जोड़ती है। यह मार्ग ग्रामीणों की आवाजाही, व्यापारिक गतिविधियों और आपसी संपर्क का मुख्य साधन है, लेकिन लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो ग्रामीण और किसान संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

इस अवसर पर विधायक मोंटू सोलंकी, सरपंच शांतिलाल, अनिल रावत, राकेश रावत, पोरलाल खरते, प्रदीप चौरसिया, किशोर राठौड़, सईद कुरैशी, गुच्छा जमरा, चेतन सोलंकी, ईश्वर रावत, शांताराम खरते सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Call Us