चाटली में साइकिल वितरण, बेटियों की शिक्षा होगी सुगम…

चाटली में साइकिल वितरण, बेटियों की शिक्षा होगी सुगम…

बडवानी/पानसेमल ||दि.12 सप्टेंबर2025 || {समीर शेख}-: निवाली विकासखण्ड अंतर्गत पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाटली में शनिवार को नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ने कहा कि साइकिल वितरण से विशेषकर दूर-दराज़ से आने वाली बेटियों को सहूलियत मिलेगी और उनकी शिक्षा यात्रा और अधिक सुगम होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बेटियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कटिबद्ध है, क्योंकि बेटियों की प्रगति ही समाज की सच्ची प्रगति है।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पठान जी किराडे, पूर्व विधायक सुश्री चंद्रभागा जी किराडे, मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जी पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Call Us