बिजासन घाट हादसों पर केंद्र की त्वरित कार्रवाई, सांसद सोलंकी की पहल पर गडकरी सक्रिय…

बिजासन घाट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर केंद्र सरकार की त्वरित कार्रवाई
सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश…

बड़वानी/दिल्ली || दि. 18 डिसेंबर 2025 || {समीर शेख}-: मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग–52 पर स्थित बिजासन घाट में लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं के गंभीर मुद्दे पर अब केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा यह मुद्दा 10 दिसंबर को राज्यसभा के शून्यकाल में मजबूती से उठाए जाने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए।

वर्षों से संवेदनशील रहा बिजासन घाट…

डॉ. सोलंकी ने सदन में बताया था कि विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित यह घाट लंबे समय से दुर्घटना–प्रवण क्षेत्र बना हुआ है।

एक ही खंड में 90 से अधिक दुर्घटनाएं दर्ज कई लोगों की जान गई, कई परिवार प्रभावित

लगातार लगने वाले जाम से 24 घंटे तक यातायात बाधित
सांसद के अनुसार, ये हादसे केवल मानवीय त्रुटि नहीं, बल्कि सड़क संरचना में तकनीकी खामियों और सुरक्षा मानकों की कमी का परिणाम हैं।

सांसद ने सौंपा विस्तृत ज्ञापन..

जनता की समस्या को प्राथमिकता देते हुए आज सांसद डॉ. सोलंकी ने नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

हालिया दुर्घटनाओं के आंकडे सामाजिक व आर्थिक क्षति का आकलन सड़क सुरक्षा सुधार हेतु तकनीकी सुझाव विस्तार से प्रस्तुत किए गए।

4 लेन से 6 लेन तक होगा विस्तार…

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
इसी के अंतर्गत–इंदौर– बिजासन–महाराष्ट्र सीमा मार्ग को 4 लेन से 6 लेन में विस्तारित करने की स्वीकृति पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे दुर्घटनाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व में गणेश घाट का सफल मॉडल…

डॉ. सोलंकी ने याद दिलाया कि जब उन्होंने पहले गणेश घाट की दुर्घटनाओं का मामला संसद में उठाया था, तब केंद्र सरकार ने तुरंत 107 करोड़ की लागत से नई सड़क स्वीकृत की थी।
परिणामस्वरूप —नई सड़क बनने के बाद वहां आज तक एक भी दुर्घटना नहीं हुई है।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत…

सांसद सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह त्वरित कार्रवाई लाखों यात्रियों और स्थानीय लोगों के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिजासन घाट पर शुरू होने वाली सुधार प्रक्रिया मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के यात्रियों के लिए राहतकारी होगी |

###क्षेत्रीय सामाजिक–आर्थिक विकास को नई गति देगी…

सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक परिवर्तन का दौर देख रहा है।

Call Us