बड़वानी में आज सांसद खेल महोत्सव का समापन; खिलाड़ियों का सम्मान, पीएम मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे…

बड़वानी में आज सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन; सेवा–सुशासन दिवस पर खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन..

बड़वानी || दि.24 डिसेंबर 2025 || (समीर शेख)-: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं बड़वानी सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन समारोह आज बड़वानी में आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा–सुशासन दिवस को समर्पित है। समापन समारोह का आयोजन अयोध्या धाम फुटबॉल मैदान, बड़वानी में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ “फिट युवा – विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया जाएगा। इसके पश्चात सांसद खेल महोत्सव–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।सांसद श्री पटेल ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Call Us