सेंधवा ग्रामीण पुलिस की गौ-तस्करी ट्रक में भरे 53 गौवंश बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार…

सेंधवा ग्रामीण पुलिस की गौ-तस्करी ट्रक में भरे 53 गौवंश बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार…

सेंधवा || दि.24 मे 2025 || {समीर शेख} -: बड़वानी जिल्हा के सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एबी रोड स्थित नारायण दास अस्पताल के पास से अवैध रूप से गौवंश की तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 53 नग गौवंश को निर्दयता पूर्वक रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

इसी के अंतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक (RJ-09-GC-7788) में अवैध रूप से गौवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम द्वारा AB रोड पर नाकाबंदी की गई और ट्रक को घेरकर पकड़ा गया।

ट्रक और पायलटिंग कर रही मारुति सुजुकी कार से कुल छह लोगो को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वाहन में पशुओं को क्रूरता के साथ ठूंसकर भरा गया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया वही इस कार्यवाही से पुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर गौतम टेटवाल को भाजपा के युवा नेता विवेक तिवारी द्वारा ज्ञापन शॉप अवैध गोवंश पर कार्यवाही के लिए मांग की गई थी ज्ञापन में बताया गया था कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से लगातार गोवंश की तस्करी की जा रही है एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि रात के अंधेरे में कई छोटे और बड़े वाहनों मे गोवंश की तस्करी हो रही है और इसमें कई दलाल भी शामिल है सूत्रों की माने तो नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों की टोली रात में सक्रिय रहती है जो गोवंश की गाड़ियों की दलाली करते हैं इस पर भी पुलिस व प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है |

अपराध क्रमांक.. 296/2025
धाराएँ धारा 4, 6, 9 – मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम
धारा 11(घ) – पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960
धारा 6(क), 6(ख)(1), 10, 11 – मध्य प्रदेश पशु संरक्षण अधिनियम.
गिरफ्तार आरोपी…
1.सद्दाम पिता शाकिर अली (35 वर्ष), निवासी नयापुरा, सारंगपुर, जिला राजगढ़
2.बहादुर पिता समीर खान (28 वर्ष), निवासी पिंजरवाड़ी, सारंगपुर, जिला राजगढ़
3.राजा पिता हुसैन खान (32 वर्ष), निवासी चांद बावड़ी मंदिर के पास, सारंगपुर, जिला राजगढ़
4.वकील अली पिता अजीज अली (42 वर्ष), निवासी चांद बावड़ी, सारंगपुर, जिला राजगढ़
5.राजू पिता फूलसिंह चौकसे (32 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, शाजापुर, जिला शाजापुर
6.शहजाद पिता खन्ना खान (44 वर्ष), निवासी सारंगपुर, जिला राजगढ़
जब्त सामग्री..
गौवंश: 53 नग, अनुमानित कीमत ₹3,41,000
ट्रक (RJ-09-GC-7788): अनुमानित कीमत ₹20,00,000
मारुति सुजुकी फ्रॉक्स कार (MP-09-DS-0853): अनुमानित कीमत ₹10,00,000
कुल जब्ती: ₹33,51,000 कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी (थाना प्रभारी, सेंधवा ग्रामीण) उप निरीक्षक रामचंद्र सांवले ASI चंद्रशेखर पाटीदार प्रधान आरक्षक तरुण राठौर (220) प्रधान आरक्षक विनोद मीणा (65) आरक्षक पंकज पुरोहित (554) की सरहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us