ग्रह ग्राम रामपुरा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’…

ग्रह ग्राम रामपुरा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’…

बड़वानी || 28 सप्टेंबर 2025 || {समीर शेख} -: ग्रह ग्राम रामपुरा के बूथ क्रमांक 115 पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक संवाद ‘मन की बात’ के 126 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री श्याम बरडे विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उपस्थित जनों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री जी के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। ग्रामीण और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संवाद को सुनते रहे।

विधायक श्री श्याम बरडे ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनमानस को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा जनता की भागीदारी से विकास की प्रक्रिया और मजबूत होती है।

बरडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी हर बार ‘मन की बात’ के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करते हैं। यह संवाद देश के हर नागरिक को यह अनुभव कराता है कि वह भी राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री जी के संदेश को आत्मसात करते हुए संकल्प लिया कि वे ‘मन की बात’ में दिए गए विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाएँगे। ग्रामीणों ने भी इस संवाद को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने कर्तव्यों और समाज सेवा के महत्व की गहरी समझ मिली है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एकमत होकर कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मकता का संचार करती है और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जागृत करती है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Call Us