सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सेंधवा नगर परिषद को ‘ए ग्रेड’, जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित…

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सेंधवा नगर परिषद को ‘ए ग्रेड’, जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित…

सेंधवा/ बडवानी || दि. 28 ऑक्टोबर 2025 || (समीर शेख)-: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सेंधवा नगर परिषद को सितंबर माह के लिए ‘ए ग्रेड’ प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर जयति सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिषद ने नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए यह सफलता हासिल की है। कलेक्टर जयति सिंह ने परिषद की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचता है।

सीएमओ मधु चौधरी ने बताया कि सेंधवा नगर पालिका परिषद सितंबर 2023 से लेकर अब तक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में निरंतर ‘ए ग्रेड’ पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे नगर परिषद परिवार और नगरवासियों को समर्पित है — “टीमवर्क और पारदर्शिता से ही यह सफलता संभव हुई है।”

नगर परिषद की इस उपलब्धि पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, उपयंत्री सचिन अलुने और विशाल जोशी ने सीएमओ चौधरी एवं परिषद के सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

Call Us