सेंधवा में अवैध सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 09 सटोरिये पकड़े..

अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार; सेंधवा शहर में दो ठिकानों पर दबिश, 09 सटोरिये गिरफ्तार, 36 हजार से अधिक नकदी जब्त…

सेंधवा/बड़वानी || दि. 21 2026 जानेवारी || {समीर शेख}-: सेंधवा शहर में अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेंधवा शहर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर अवैध रूप से सट्टा चला रहे 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 36,030 रुपये नकद एवं सट्टा पर्चियां जब्त की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर को शहर में अवैध सट्टा संचालन की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी-छिपे चल रहे अवैध सट्टे के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

पहले ठिकाने से 04 आरोपी गिरफ्तार-: शंकर पिता कालू कुशवाह (50), निवासी नाले पार, सेंधवा
ओमप्रकाश पिता चंदुलाल शर्मा (75), निवासी मंगलम होटल के पीछे, सेंधवा, अनिल पिता मधुकर सोनी (45), निवासी नालेपार, सेंधवा, संजय पिता प्रकाश जाटव (50), निवासी नया बस स्टैंड, सेंधवा
इन आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां एवं 29,240 रुपये नकद जब्त किए गए।


दूसरे ठिकाने से 05 आरोपी गिरफ्तार:
मोहन पिता छबिलाल मोरे (55), निवासी रामकटोरा, सेंधवा, सादिक पिता रमजान (40), निवासी दावल बेड़ी, सेंधवा, कपिल पिता द्वारका (32), निवासी नया बस स्टैंड, सेंधवा, किशोर पिता हीरालाल आमकरे (51), निवासी ईरानी कॉलोनी, सेंधवा, हुकुम पिता रामेश्वर प्रजापत (56), निवासी निवाली इन आरोपियों के पास से 6,790 रुपये नकद बरामद किए गए।
कुल जब्ती और कानूनी कार्रवाई दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 09 आरोपियों से 36,030 रुपये नकद जब्त कर उनके विरुद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रआर. 445 महेंद्रपाल सिंह, आर. 376 योगेश्वर चौहान, आर. 207 नीरज, आर. 689 लवकुश, आर. 108 दिनेश, आर. 132 जितेन्द्र, आर. 201 राजीव एवं आर. 484 अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Call Us