भगोरिया हाट में CM डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित आगमन, निवाली में तैयारियां तेज…..
कलेक्टर, विधायक श्याम बर्डे व जनप्रतिनिधियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण..
बड़वानी || दि.12 फरवरी 2026 || {समीर शेख}-: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवाली नगर में आगामी 2 मार्च को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भगोरिया हाट में प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर महोदय, पानसेमल विधायक श्री श्याम बर्डे, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा आगंतुकों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए विधायक श्री श्याम बर्डे ने कहा कि भगोरिया हाट हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र के समस्त जनजातीय बंधुओं में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण है। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भी आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की जा रही है।
भगोरिया हाट को लेकर निवाली नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और सभी की निगाहें 2 मार्च के ऐतिहासिक आयोजन पर टिकी हैं।
