पानसेमल कृषि उपमंडी में किसानों का “किसान महा आंदोलन” जारी — MSP पर फसल खरीदी की माँग तेज….
पानसेमल/बड़वानी || दि.30 ऑक्टोबर 2025 || {समीर शेख}-: कृषि उपमंडी पानसेमल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन “किसान महा आंदोलन” लगातार जारी है। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी माँगें पूरी नहीं की जातीं, यह आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की मुख्य माँग है कि उनकी फसलों का उचित और स्थिर मूल्य दिया जाए तथा फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाए।
किसानों ने बताया कि यदि वे फसल नहीं बेचते तो कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है, और जब बेचते हैं तो कबाड़ी के दाम मिलते हैं, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकार को किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य देना ही होगा।

✊ किसानों की प्रमुख माँगें — #फसलों की खरीद MSP पर सुनिश्चित की जाए।
#किसानों की फसल का उचित मूल्य तय कर दिया जाए।
#महंगी खाद, बीज, बिजली और अन्य कृषि इनपुट्स के दाम नियंत्रित किए जाएं।
#सोयाबीन, मक्का, कपास जैसी प्रमुख फसलों के लाभकारी मूल्य घोषित किए जाएं।
धरना स्थल पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सिलदार सोलंकी पहुंचे और आंदोलनरत किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ नहीं की गई, तो यह आंदोलन पानसेमल से बड़वानी तक विस्तारित किया जाएगा।
श्री सोलंकी ने चेतावनी दी कि “किसानों की इस स्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी, क्योंकि किसान अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”
धरने में विक्रम अछालिया, मयूर परमार, महेश चौहान, निलेश चौहान, विक्रम मेहता, मोतीलाल सोलंकी, भूपेन्द्र सोलंकी सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और सरकार से अपनी माँगें पूरी करने की अपील की।
