नवलपुरा के मैदान पर क्रिकेट का महासंग्राम संपन्न, विधायक मोंटू सोलंकी ने विजेता टीम को दिए ₹44,444….

नवलपुरा के मैदान पर क्रिकेट का महासंग्राम संपन्न, विधायक मोंटू सोलंकी ने विजेता टीम को दिए ₹44,444…

सेंधवा/नवलपुरा || दिनांक 19 मार्च 2026 || (समीर शेख)-: नवलपुरा के खेल मैदान पर आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जहां फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। मिलन क्रिकेट क्लब नवलपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए VCC बोरली को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विधायक मोंटू सोलंकी ने किया सम्मानित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री मोंटू सोलंकी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को ₹44,444 की प्रथम पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

राहुल सोलंकी की उपस्थिति में हुआ टॉस मैच का शुभारंभ मध्य प्रदेश विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष श्री राहुल सोलंकी की विशेष उपस्थिति में हुआ। उनके समक्ष श्री राजू डावर के हाथों टॉस की प्रक्रिया संपन्न हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवलपुरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 123 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोरली की टीम दबाव में नजर आई और लगभग 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान
प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 नवलपुरा के सरपंच श्रीलाल डावर द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही राहुल सोलंकी ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

क्षेत्र के गणमान्य जनों की रही उपस्थिति इस गरिमामयी अवसर पर सेंधवा जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, मोहन बाबा, राजू डावर, राजा अहिरे, अरविंद डावर, दिलीप सोलंकी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुरसिंग डावर, विशाल डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।

Call Us