तलून में देर रात जुए पर पुलिस की दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,460 जब्त…
बड़वानी || दि. 05 जुन 2026 || (समीर शेख) -: जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़वानी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना बड़वानी पुलिस ने ग्राम तलून में देर रात दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी दौरान 3 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तलून के तड़वी फल्या क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से संजय मानकर (बोरलाय), विनोद तवर (तलून), सतीश कुमावत (तलून), कैलाश बामनिया (तलून) तथा वीरेंद्र ठाकुर (बड़वानी) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और कुल ₹6,460 नकद जब्त किए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बड़वानी में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बड़वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में विशेष भूमिका: निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मंडलोई, अंतरसिंह रावत एवं हितेंद्र मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
