हर घर तिरंगा अभियान के तहत चाटली में निकली विशाल तिरंगा यात्रा…
चाटली/पानसेमल || ता. 12 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल चाटली के तत्वावधान में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्याम बरडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत चाटली स्थित वीर खाज्यानायक एवं शहीद रॉबर्ट की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके बाद राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा चाटली से साकड़ एवं भूरापानी होते हुए गवाड़ी पहुंची। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों के साथ वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।
यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सोनवाने, मंडल प्रभारी संतोष राठौड़, मंडल अध्यक्ष प्रफुल पाटीदार, जिला ट्वीटर प्रभारी अज़हर मंसुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, प्रकाश जोशी, जनपद उपाध्यक्ष पठान किराड़े, जनपद सदस्य कालू अहीरे, भुरू तरोले एवं भय्यू तरोले, शोभाराम सेनानी, मंडल महामंत्री योगेश पाटिल एवं गजानंद ब्राह्मणे, वरिष्ठ नेता सुरेश यादव एवं मदन आर्य, सरपंच सचिन खरते, बबलू सोलंकी, महेश आर्य, मीठा जाधव, विशाल वास्कले, कैलाश रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा युवा कार्यकर्ताओं में अनारसिंह जाधव, नानसिंह वास्कले, संतोष रावत, प्रकाश अजनारे, दिलीप पवार, सोहन पावर, राजकुमार पाटीदार, दिलीप खरते, अजा मोर्चा के सुनील बर्डे, अंतरसिंग कनौजे, रामजीलाल जाधव सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।
गवाड़ी पहुंचने के बाद यात्रा का समापन किया गया। यहां यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भीड़ ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।
