बड़वानी पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई – ₹61.62 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार..

बड़वानी (म.प्र.) || 06 जुलाई 2025 || {समीर शेख}-: सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक की सबसे बड़ी शराब तस्करी को विफल कर दिया है। मक्के की बोरियों के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 545 पेटियाँ (कुल 5040 बल्क लीटर) जब्त की गई हैं |

जिसकी बाज़ार कीमत लगभग ₹61.62 लाख आँकी गई है। साथ ही एक ट्रेलर ट्रक (क्र. GJ-10-TT-7288) और अन्य सामग्री मिलाकर कुल ज़ब्ती ₹71.62 लाख की हुई है।पूरी कार्रवाई इस प्रकार रही विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर 06 जुलाई को सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने एबी रोड, गोई नदी पुल के पास नाकेबंदी की जल्द ही एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जिसमें गुजरात के दो तस्कर सवार थे |

लखन पिता करमल पोरिया (पोरबंदर) अमरा पिता राजा भाई कोडि यातर (देवभूमि द्वारका) ट्रक की तलाशी में मक्के की 50 बोरियों के नीचे छुपाकर रखी गई 545 पेटियाँ शराब बरामद हुईं। इसमें शामिल प्रमुख ब्रांड्स: रॉयल चैलेंज – 138 पेटी, मैकडॉवेल – 143 पेटी, रॉयल स्टैग – 63 पेटी, टूबोर्ग बियर – 45 पेटी, एवं अन्य ब्रांड्स |

अपराध दर्ज थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 368/25, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।कार्रवाई में विशेष योगदान रहा: निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, एएसआई आशीष पंडित, प्रधान आरक्षक: विनोद मीणा, तरुण राठौर आरक्षक: कुलदीप भट्ट, पंकज पुरोहित, दिलीप कनौज पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us