बड़वानी लोकप्रिय विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में पानसेमल विधानसभा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न…

बड़वानी लोकप्रिय विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में पानसेमल विधानसभा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न…

बड़वानी/पानसेमल ||दि.10 अगस्त 2025|| {समीर शेख}-: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान (13 से 15 अगस्त) के तहत पानसेमल विधानसभा के जलगोंन मंडल में आज भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक और राष्ट्रभक्ति से सराबोर था।


यात्रा का शुभारंभ ग्राम बंधारा से हुआ, जहाँ सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ का पूजन, दर्शन एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद यात्रा जलगोंन, मनकुई, बंधारा खुर्द, घटिया, वांगरा, नांदियाबड़, सकराली एवं अन्य ग्राम पंचायतों से होते हुए मोयदा में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।


यात्रा का नेतृत्व माननीय विधायक श्याम जी बरडे ने किया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीवान सिंह जी पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गदरे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शीला जी विनोद बसावे, अजजा जिला महामंत्री विनोद वसावे, प्रेम सिंह पटेल, महामंत्री उत्तम जी चौहान, योगेश जैन, भोमराज सोलंकी, अंबालाल भाई, राजासिंह बरडे, तुलसीराम बरडे, घटिया के पटेल साहब, राकेश दावरे, सरदार मोरे सहित जलगोंन मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए।


प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, मोहन जुलूस एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

Call Us