सेंधवा में मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी द्वारा 25 जोड़ो का भव्य सामूहिक निकाह सम्मेलन संपन्न..

सेंधवा में मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी द्वारा 25 जोड़ो का भव्य सामूहिक निकाह सम्मेलन संपन्न..

सेंधवा/बडवानी || दि.13 नोव्हेंबर || (समीर शेख)-: शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी द्वारा शहर के जोगवाड़ा रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में भव्य सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 जोड़ो का निकाह संपन्न हुआ, जिसमें हजारों समाजजन शामिल होकर इस पावन आयोजन के साक्षी बने।

यह आयोजन कमेटी द्वारा आयोजित 8 वां इज्तेमाई निकाह सम्मेलन था, जो अत्यंत सफल और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

#दुल्हनों को मिले 70 से अधिक गृहस्थी से जुड़े उपहार…

कमेटी के सदर सामूहिक सम्मेलन का सदर जूनेद खान ने बताया कि निकाह सम्मेलन में कमेटी एवं सर्वसमाज के सहयोग से सभी दुल्हनों को 70 से अधिक उपहार प्रदान किए गए, जिनमें घर-गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

आयोजन में सेंधवा सहित जिलेभर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 7 हजार लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की तैयारी कई महीनों से की जा रही थी। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्किंग, भोजन, आवागमन और अतिथि स्वागत की जिम्मेदारियाँ बखूबी निभाईं।कार्यक्रम स्थल पर सुबह नाश्ते से लेकर भोजन तक का बेहतर इंतज़ाम किया गया था। स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए 6 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था की गई थी, जहां हर स्तर पर वॉलेंटियर सक्रिय रहे।

#अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति…

कार्यक्रम में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, ग्यारसीलाल रावत, पोरलाल खरते, हाजी कय्यूम पटेल, इदरीस खान, राजेंद्र गाडवे, सीताराम बर्डे, और सुखलाल परमार सहित कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं और नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक निकाह सम्मेलन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले समर खान, शाकिर शेख, जाकिर शेख, साजिद हुसैन, जावेद शेख, जुनैद चौहान, सरफराज पटेल, राशिद मंसूरी, मोहसिन लोहार, जफर शेख, मुनाफ कच्छी, जुनैद अली, रियाज़ शेख, आवेश खान, मोहिद खान, मोहसिन शेख, मोईन खान, इनायत अली आदि ने सभी सहयोगियों, मेहमानों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Call Us