पानसेमल मंडल में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ….
लोकप्रिय विधायक श्री श्याम जी बरडे ने किया उद्घाटन..
पानसेमल/सेंधवा ||दि.18 नोव्हेंबर 2025 || (समीर शेख) -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अभियान और फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करते हुए पानसेमल तथा जगलोंन मंडल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज पानसेमल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर भव्य शुभारंभ हुआ।
महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा, युवाओं में अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
महोत्सव में हॉकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, दौड़, गिल्ली-डंडा, रस्साकूद, फुटबॉल, कुर्सी दौड़, नींबू दौड़, तीरंदाजी सहित कई पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलों की प्रतियोगिताएं आरंभ की गईं।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित माननीय विधायक श्री श्याम जी बरडे ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा “स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर जीवन में सफलता के द्वार खोलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी भी युवाओं से खेल, योग और व्यायाम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हैं। फिट और ऊर्जावान युवा ही भविष्य के भारत की असली शक्ति हैं।”
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक खेलों में हिस्सा लेने और अपने विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गोविंद जी जोशी, कन्हैया जी सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्र. विनोद वसावे, खेल संयोजक राम जी सोनवने, नपा उपयंत्री शैलेश भंडारकर, जिला महामंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, म.अ. चंद्रकांत महाजन, प्रकाश जोशी, संजू जी सावले, प्रेम सिंह पटेल, पार्षद मुरली जी साटोटे, राव चौधरी, वीकी सिरसाट, गोलू ठाकुर, भावेश सावले, गुमान वसावे, दीपक गोविल, बापू महाजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, खेल शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
