बड़वानी–सेंधवा से किसान जन आंदोलन यात्रा रवाना, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण…..

बड़वानी–सेंधवा से किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन…

बड़वानी || दि.16 जानेवारी 2026 || (समीर शेख)-: किसानों के हक़ और अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से आज बड़वानी से सेंधवा तक किसान जन आंदोलन यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यात्रा की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ की गई।इसके पश्चात किसान जन आंदोलन यात्रा कृषि उपज मंडी, सेंधवा पहुँची, जहाँ किसानों के बीच पहुँचकर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

सभा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं, अधिकारों और उनकी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके हक़ की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।यात्रा के दौरान पिसनावल फाटे पर पीसनावल, लवाणी एवं मंदिल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाएँ पहनाकर किसान जन आंदोलन यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीलदार सोलंकी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसानों के न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा किसान हितों की बात को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।किसान जन आंदोलन यात्रा किसानों के हक़, न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Call Us