₹51,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित हुई विजेता टीम, विधायक श्याम जी बरडे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

₹51,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित हुई विजेता टीम, विधायक श्याम जी बरडे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

बडवानी/पानसेमल || दि.11 फरवरी 2026 || {समीर शेख} -: श्री बिरसा मुंडा क्रिकेट प्रतियोगिता में पानसेमल विधानसभा की बिरसा मुंडा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पानसेमल के जनप्रिय विधायक माननीय श्री श्याम जी बरडे ने टीम को ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मैच के दौरान लगातार चार छक्के लगाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹4,000 की विशेष नगद पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशिकांत खरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 32 विधानसभाओं की टीमों ने हिस्सा लिया। पानसेमल की टीम ने लीग चरण में अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और वहां भी शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में झाबुआ की टीम के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर रोमांचक जीत हासिल की, जिसने दर्शकों को उत्साह से भर दिया।

विशेष बात यह रही कि विधायक श्री श्याम जी बरडे स्वयं इंदौर पहुंचकर आमजन के साथ जमीन पर बैठकर पूरा मैच देखते रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने विधायक जी को कंधों पर बैठाकर स्टेडियम में विजय जुलूस निकाला।

समापन समारोह में जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य, नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशिकांत खरे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री गोविंद जोशी, कन्हैया जैन, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गादरे, चंद्रकांत महाजन, देवीदास साटोटे, प्रकाश जोशी, अजमल राठौड़, संजू सांवले, हितेंद्र हरसोला, उत्तम चौहान, योगेश जैन, राकेश दावरे, सरपंच श्याम राव बसावे, अजय आर्य, फाड़िया भोसले, जनपद सदस्य जगदीश भंडारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक श्री श्याम जी बरडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पानसेमल की टीम भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विधानसभा क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी।

पानसेमल की इस ऐतिहासिक विजय से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Call Us