ग्राम रानीपुरा में बलवा के 06 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी भागसुर (राजपुर) की कार्रवाई, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल…
राजपुर/बड़ावनी || ता. 11 नोव्हेंबर 2026 || {समीर शेख}-: प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना राजपुर एवं पुलिस चौकी भागसुर की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रानीपुरा में घटित बलवा की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दिनांक 07.11.2026 को ग्राम रानीपुरा में बलवा की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 624/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 1. दिनेश पिता गिलदार डावर, उम्र 34 वर्ष।2. गिलदार पिता मंजी डावर, उम्र 63 वर्ष, 3. संतोष पिता गिलदार डावर, उम्र 26 वर्ष।4. जितेन्द्र पिता गिलदार डावर, उम्र 28 वर्ष। 5. मुकेश पिता गिलदार डावर, उम्र 36 वर्ष। 6. पुसलिया उर्फ गौतम पिता शोभाराम डावर, उम्र 21 वर्ष।
सभी आरोपी निवासी ग्राम रानीपुरा, थाना राजपुर हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी भागसुर श्री आशिक खान, प्रधान आरक्षक 459 राकेश अण्डेलकर, प्रधान आरक्षक 315 कमल ब्राह्मणे, प्रधान आरक्षक 195 जितेन्द्र, आरक्षक 253 दीपक जमरा, आरक्षक 75 माखन एवं चालक आरक्षक 158 दुर्गेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
थाना राजपुर एवं पुलिस चौकी भागसुर द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
