विधायक श्याम जी बरडे ने अग्नि पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन…
पानसेमल/बड़वानी || दि.21 फरवरी || {समीर शेख}-: श्याम जी बरडे ने पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के मंडल जलगोन अंतर्गत ग्राम बंधारा खुर्द में आग से प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधारा खुर्द निवासी चंपालाल विरवान बरडे के मकान में अचानक आग लगने से पूरा मकान जलकर नष्ट हो गया आग की इस घटना में घर-गृहस्थी का समस्त सामान जल गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक श्री बरडे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं और शासन-प्रशासन की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विधायक श्री बरडे ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने और उचित मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कन्हैया जी जैन, रजेसिंह बरडे, लील सिंह भाई, संजय भाई सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके।
