पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने किसानों व ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम….

पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने किसानों व ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम….

पानसेमल/बड़वानी || दि.31 मई 2026 || (समीर शेख)-: जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत धावड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का लाइव प्रसारण किसानों एवं ग्रामीणजनों के साथ उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया तथा उनसे संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की।

विधायक श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ जनभागीदारी को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज के विभिन्न वर्गों को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वहीं, निवाली मंडल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण महिलाओं के साथ उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला श्याम बरडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेशों पर चर्चा की।

श्रीमती निर्मला श्याम बरडे ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Call Us