पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा..
भोपाल/बडवानी || 23 सप्टेंबर 2025 || {समीर शेख}-: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बर्डे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय हेमंत खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात आत्मीय माहौल में हुई, जहां संगठनात्मक विषयों और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं में निहित है और कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं समर्पण से ही संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होती हैं। खंडेलवाल ने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाएँ।
विधायक श्याम बर्डे ने प्रदेश अध्यक्ष से क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की और पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करता है और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करता है।

मुलाकात के दौरान संगठन को गति देने और आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना है।
बैठक के अंत में विधायक श्याम बर्डे ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि उनके मार्गदर्शन से पानसेमल क्षेत्र सहित समूचे निमाड़ में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने भी विधायक एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए संगठन की मजबूती और जनता की सेवा के संकल्प को दोहराया।
