वरिष्ठ निरीक्षक कमल सिंह वास्के बने उप पुलिस अधीक्षक, बड़वानी पुलिस विभाग में खुशी का माहौल…..
एसपी पद्मविलोचन शुक्ल एवं एएसपी धीरज बब्बर ने रिबन काटकर दी पदोन्नति की बधाई; पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दी शुभकामनाएं
बड़वानी || ता. 23 नवम्बर 2026 || {समीर शेख}-: पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ निरीक्षक कमल सिंह वास्के को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बड़वानी पुलिस विभाग में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने वरिष्ठ निरीक्षक कमल सिंह वास्के को पदोन्नति की बधाई देते हुए रिबन काटकर उनका अभिनंदन किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
पदोन्नति के इस गरिमामय अवसर पर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रक्षित निरीक्षक, विभिन्न थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कमल सिंह वास्के को नई पदस्थापना एवं पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलना उनके पुलिस सेवा के अनुभव और अब तक की विभागीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
बड़वानी पुलिस परिवार ने दी बधाई..
कमल सिंह वास्के की पदोन्नति को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने उम्मीद जताई कि वे नए पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और कुशल नेतृत्व के साथ निभाते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।
