पानसेमल विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक श्याम बरडे ने 7 नवीन सड़कों का किया भूमिपूजन…..

पानसेमल विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक श्याम बरडे ने 7 नवीन सड़कों का किया भूमिपूजन…..

करोड़ों रुपये की लागत से बनेंगे सात सड़क मार्ग, गांवों और फलियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी; ढोल-ताशों के साथ ग्रामीणों ने किया विधायक का भव्य स्वागत

पानसेमल || ता. 23 नवम्बर 2026 || (समीर शेख)-: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में विधायक श्याम बरडे ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दानोद एवं रेवज्या में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात नवीन सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों और दूरस्थ फलियों को मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों के आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

विधायक श्याम बरडे के ग्राम क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-ताशों की गूंज, उत्साहपूर्ण नारों और आतिशी माहौल के बीच ग्रामीणजन नाचते-गाते हुए विधायक को भूमिपूजन स्थल तक लेकर पहुंचे। सड़क निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

सात नवीन सड़क मार्गों का होगा निर्माण

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत दानोद में तीन तथा ग्राम पंचायत रेवज्या में चार सड़क निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत दानोद के सड़क निर्माण कार्य…

  1. दानोद से आच्छालिया फलिया मार्ग।
  2. राजपुर-खेतिया रोड से बड़फाटा फलिया मार्ग।
  3. राजपुर-खेतिया रोड से गोथरिया फलिया मार्ग।

ग्राम पंचायत रेवज्या के सड़क निर्माण कार्य..

  1. रेवज्या रोड से टपकला फलिया मार्ग।
  2. पलसूद-निवाली रोड से कालधवली फलिया मार्ग।
  3. निवाली-पलसूद रोड से सूल्या फलिया मार्ग।
  4. पलसूद-सेंधवा रोड से जुनापानी फलिया मार्ग।

इन सातों सड़क मार्गों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों में आवागमन की समस्या कम होगी। विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने तथा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।

विकसित भारत के संकल्प में विकसित मध्यप्रदेश की अहम भूमिका : विधायक बरडे

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, ग्रामीण एवं नगरीय सुविधाओं सहित प्रत्येक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। माता-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव और कोई भी फलिया बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

ग्रामीण विकास की मजबूत नींव बनेंगी नई सड़कें…

विधायक बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की महत्वपूर्ण योजना है। अच्छी सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का आधार भी होती हैं।

उन्होंने कहा कि इन नवीन सड़क मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों का मुख्य मार्गों तक पहुंचना आसान होगा। किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम जी सोनी, आईएफसी सदस्य तरुण गोले, मंडल महामंत्री चेतन राठौड़ एवं बाटा जमरे, सालेगराम धनगर, योगेश शर्मा, योगेन्द्र कुशवाह, सीताराम डावर, रमेश खरते, नरसिंह, राकेश, राजकमल, आकाश, दिनेश, गुमान, सुनील रेला, सिकला, दुधीलाल, नारला सरपंच ढुलया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन सड़कों के निर्माण से उनके गांवों और फलियों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

गांव-गांव तक विकास और हर मार्ग पर प्रगति का लक्ष्य लेकर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Call Us