ऑपरेशन हवालात के तहत 5 साल से फरार स्थाई वारंटी आर्म्स एक्ट आरोपी बिजासन पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार…

ऑपरेशन हवालात के तहत 5 साल से फरार स्थाई वारंटी आर्म्स एक्ट आरोपी बिजासन पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार….

बड़वानी/बिजासन || दि.10 अगस्त 2025 || (समीर शेख)-: बड़वानी जिले में “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में सेंधवा ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर सोमवार 11 अगस्त 2025 को ग्राम गवाड़ी में घेराबंदी की। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिजासन सउनि विनोद मीणा व टीम ने आरसीटी क्रमांक 520/2019, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के मामले में 5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी रेंजला पिता गुलामती बारेला (उम्र 35 वर्ष, निवासी गवाड़ी) को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विशेष भूमिका थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह, चौकी प्रभारी बिजासन सउनि विनोद मीणा, प्रधान आरक्षक अभिषेक यादव, प्रधान आरक्षक 103 मकसूद खान, आरक्षक 388 राकेश सिलोजे इनकी सराहनीय भूमिका से यह कार्रवाई सफल हुई।

Call Us