जनप्रिय विधायक श्याम जी बरडे ने निभाया वादा — खामघाट को मिला पक्का स्कूल भवन, 15 साल पुराना सपना हुआ साकार

जनप्रिय विधायक श्याम जी बरडे ने निभाया वादा; खामघाट को मिला पक्का स्कूल भवन, 15 साल पुराना सपना हुआ साकार…

पन्नाली/खामघाट || दि.15 अगस्त || {समीर शेख}-:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पानसेमल विधानसभा के जनप्रिय विधायक माननीय श्री श्याम जी बरडे ने ग्राम पंचायत पन्नाली के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र खामघाट में झंडा वंदन कर नवीन शासकीय स्कूल भवन का लोकार्पण किया।

विदित हो कि खामघाट में पिछले 15 वर्षों से विद्यालय कच्ची झोपड़ी और कवेलु-टप्पर में संचालित हो रहा था। कई जनप्रतिनिधि आए और गए, किंतु किसी ने इस क्षेत्र की सुध नहीं ली। ग्रामीणों की लंबे समय से पक्के स्कूल भवन की मांग थी।

गत वर्ष 15 अगस्त को विधायक बरडे ने इसी जर्जर टपरी में झंडा वंदन करते हुए वादा किया था कि अगले स्वतंत्रता दिवस का झंडा वंदन नए भवन में होगा। इस बार उनका यह वादा पूरा हुआ और नवीन भवन का लोकार्पण कर बच्चों को नई बिल्डिंग में प्रवेश दिलाया गया।

“जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं” — यह नारा एक बार फिर विधायक जी के कार्यों से सिद्ध हुआ। इतनी दुर्गम पहाड़ी पर, जहां पहुंच मार्ग तक नहीं, वहां पक्का भवन बनना ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक पल साबित हुआ।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने विधायक बरडे का आत्मीय स्वागत किया। अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा — “मेरा सपना है कि मैं क्षेत्र का सच्चा जनसेवक बनकर हर गांव, हर पंचायत और हर नगर में विकास की नई तस्वीर बनाऊं। मेरे कार्यकर्ता और जनता के आशीर्वाद से यह सपना साकार हो रहा है।”

ग्रामवासियों ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने ऐसा जनप्रतिनिधि देखा जो वादों को निभाता है और हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य: पानसेमल एवं खेतिया के वरिष्ठ नेता श्री नंदू जी चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, प्रकाश जी जोशी, सचिन चौहान (खेतिया), सुभाष जी पाटिल, जनपद सदस्य पंडित जी माली, हितेंद्र हरसोला, विजय चौधरी, संदीप पाटिल, साहेब राव पाटिल, पंचायत सरपंच राधेश्याम मोरे, राकेश भाई, रेव सिंह पटेल (राजपुरा), गांव पटेल, गांव पुढारी, गांव डायला, अधिकारी गण, बीईओ श्री विनोद कुमार पाटीदार, बीआरसी जितेंद्र जी बाविस्कर, स्कूल शिक्षण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Call Us