बड़वानी ||दि.22 अगस्त 2025 || {समीर शेख}-: वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पुलिस कप्तान जगदीश डावर के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़..बड़वानी जिले में पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) झोन इंदौर एवं डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन के निर्देशों के तहत अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब परिवहन, अवैध हथियार, गोवंश परिवहन एवं जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस टीम को 22 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के आम्बा से एक सफेद पिकअप वाहन (क्रमांक एम.पी.46 जी 2699) वरला क्षेत्र की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है।थाना प्रभारी वरला निरीक्षक सौरभ बाथम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वरला-चोपड़ा तिराहे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में वाहन से 94 पेटियां सोम पावर 10000 कंपनी की बीयर केन बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 24 केन (500 एमएल) होने से कुल 1128 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,70,720/- है, वाहन सहित जब्त की गई।

वाहन चालक की पहचान बहादुर पिता गोखरिया निंगवाले (आयु 30 वर्ष, निवासी राजनगांव) के रूप में हुई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना वरला लाया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है, ताकि आगे की जांच की जा सके।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक सौरभ सिंह बाथम, उपनिरीक्षक कृष्णा मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक 191 बलीराम, आरक्षक 175 राहुल एवं आरक्षक चालक 655 आत्माराम की सराहनीय भूमिका रही।
