अवैध खनन का खेल — सेंधवा के समीप गवाड़ी गाँव में जेसीबी और डंपरों से पहाड़ों की कटाई

अवैध खनन का खेल — सेंधवा के समीप गवाड़ी गाँव में जेसीबी और डंपरों से पहाड़ों की कटाई..

बड़वानी/सेंधवा || दि. २४अगस्त2025 || {समीर शेख}-: नेशनल हाईवे क्रमांक-3 पर ग्राम गवाड़ी के समीप लंबे समय से बड़े पैमाने पर खनन कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार यहाँ जेसीबी मशीनों और डंपरों के माध्यम से लगातार मुरम निकाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, लेकिन खनिज विभाग और राजस्व विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि —

👉 क्या खनन माफिया के पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं?👉 या फिर यह संपूर्ण खनन अवैध तरीके से चल रहा है?

जिम्मेदार विभाग मौनमामले की जानकारी जब निवाली तहसीलदार कार्तिक मौर्य को दी गई तो उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर डंपरों और जेसीबी की आवाजाही हो रही है, फिर भी माइनिंग और राजस्व विभाग को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?

खनिज विभाग के शांतिलाल निनामा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे विभागीय भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

तस्वीरों में खनन की सच्चाईग्राम गवाड़ी और आसपास के इलाकों में लिए गए फोटो स्पष्ट दिखाते हैं कि किस तरह पहाड़ों को काटकर खनन माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर मुरम निकाला जा रहा है।अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और अवैध खनन करने वालों पर आखिरकार कब कार्यवाही होती है।

Call Us