लवानिया ग्राम में विधायक श्याम जी बरडे ने किया 73 लाख की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन…..

लवानिया ग्राम में विधायक श्याम जी बरडे ने किया 73 लाख की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन…..

ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा — विधायक बरडे

बडवानी/पानसेमल || दि. 11ऑक्टोबर 2025 || (समीर शेख)-: पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक माननीय श्री श्याम जी बरडे ने शनिवार को ग्राम पंचायत लवानिया में बंधारा मंदिर से ललवानिया फाटे तक बनने वाली डामरीकरण युक्त नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 73 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

भूमिपूजन स्थल पर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री बरडे का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधायक बरडे ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

“जनता का भाई बनकर क्षेत्र की सेवा कर रहा हूँ” — विधायक बरडे अपने उद्बोधन में विधायक श्री श्याम जी बरडे ने कहा .. “आप सभी के आशीर्वाद से मैं आपका भाई और बेटा बनकर क्षेत्र की सेवा कर रहा हूँ। चुनाव के समय जो-जो वादे मैंने जनता से किए थे, उन्हें मैं आज मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव के नेतृत्व में पूरा कर रहा हूँ।”

विधायक बरडे ने बताया कि पानसेमल विधानसभा के महाराष्ट्र सीमा से लगे लगभग 10 गाँवों में 10 नई सड़कों की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं किसान अपनी फसलों को दूर-दूर तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि…“सड़कें किसी भी क्षेत्र की जीवनरेखा होती हैं। ये न केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम बनेंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और खुशहाली का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी।”

विधायक बरडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ हम सभी कार्यकर्ता देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प पर काम कर रहे हैं।

नेताओं ने की विकास कार्यों की सराहना.. कार्यक्रम में मंचासीन वरिष्ठ नेता श्री लोकेश जी शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष इस्माइल आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष राम जी सोनवने और वी.पी. सिंह सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने विधायक श्याम जी बरडे के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में रही जनसमूह की उत्साहपूर्ण उपस्थिति… इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे — पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जी चौहान, प्रकाश जोशी, देवदास जी साटोटे, निंबा जी पाटिल, इस्माइल आज़ाद, मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गदरे, चंद्रकांत महाजन, श्याम जी पंडित, उत्तम जी चौहान, सरपंच संघ अध्यक्ष पिंटू जी तरोले, योगेश जी जैन, पंडित माली, अजमल जी राठौड़, जनपद सदस्य कालू सिंह जी बरडे, रविंद्र पाड़वी, साहेबराव ब्राह्मणे, सरदार भाई, भोमराज भाई, गंगाराम जी बसावे, कालू सिंह भाई, जितेंद्र बसावे, जय सिंह भाई, रैव सिंह भाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने व्यक्त किया आभार कार्यक्रम के समापन पर विधायक श्री बरडे ने सभी उपस्थित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा… “विकास की यह यात्रा जनता के सहयोग से निरंतर जारी रहेगी। आपके विश्वास और समर्थन से ही हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।”

Call Us