12 नवंबर को होगा सेंधवा में 25 जोड़ो का सामूहिक निकाह समारोह..
मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी करेगी 8वां विवाह सम्मेलन, 5 से 6 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना..
सेंधवा\बडवानी ||19 ऑक्टोंबर 2025 || (समीर शेख)-: सेंधवा शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी द्वारा आगामी 12 नवंबर, बुधवार को सेंधवा शहर के जोगवाड़ा रोड स्थित डायमंड मैरिज गार्डन में 25 जोड़ो का सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संस्था द्वारा निरंतर रूप से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की श्रृंखला का आठवां सफल सम्मेलन होगा।
संस्था के अध्यक्ष समर खान ने बताया कि इस बार के सामूहिक निकाह समारोह में न केवल सेंधवा बल्कि आसपास के क्षेत्र — जोगवाड़ा, जुलवानिया, पलसूद, मोयदा, शिरपुर, चिखलदा, मांडवी, बड़वानी, झिरन्या, मनावर, गुजरी, कसरावद, खरगोन, जोबट और शाहदा — के दुल्हा-दुल्हनों को भी शामिल किया गया है।समर खान ने बताया कि इस आयोजन को मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत लाने के लिए संस्था द्वारा कलेक्टर महोदय, सामाजिक न्याय विभाग और सेंधवा नगर पालिका को आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित दुल्हनों को संस्था के अलावा शहर के विभिन्न समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।सामूहिक निकाह समारोह में लगभग 5 से 6 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्य —डॉ. जाकिर शेख, डॉ. शाकिर शेख, अधिवक्ता साजिद हुसैन, अधिवक्ता जावेद शेख, जुनैद चौहान, सरफराज पटेल, जफर शेख, नूरू शेख, मुनाफ कच्छी, राशिद मंसूरी, मोहसिन लोहार, रियाज़ शेख, जुनैद अली, मोहिद खान, इनायत अली, मोईन खान, मोहसिन शेख और आवेश खान — ने शहरवासियों से सहयोग व उपस्थिति की अपील की है।
