मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क; पानसेमल विधायक व एडीशनल एसपी ने मोरतलाई में किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…
बड़वानी || दि. 06 नोव्हेंबर 2025 || (समीर शेख)-: आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मोरतलाई दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और जनप्रतिनिधि व्यापक स्तर पर जुटे हुए हैं।
गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे पानसेमल विधायक श्याम बरडे, एडीशनल एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी आयुष अलावा, एसडीएम रमेश सिसौदिया, तहसीलदार सुनील सिसौदिया एवं खेतिया टीआई सुरेंद्र कनेश ने ग्राम मोरतलाई पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, मंच व्यवस्था, यातायात और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी हों और किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
विधायक श्याम बरडे ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसी संबंध में आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, नंदू चोपड़ा, पंडित माली, सचिन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
