राखी खुर्द के 100 परिवारों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, विधायक श्याम बरडे के समक्ष थामा भाजपा का दामन…
पानसेमल/बडवानी || दि. 03 जुन 2026 || (समीर शेख)-: जनपद पंचायत पानसेमल अंतर्गत ग्राम राखी खुर्द में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां करीब 100 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी परिवारजन विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक श्याम बरडे के समक्ष भाजपा में शामिल हुए।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रमुख नागरिकों में ललित चौहान, पंकज चौहान, दुलसिंह चौहान, भरत अन्ना, जितेंद्र सोलंकी, कमलसिंह चौहान, कुरसिंह चौहान, नारायण चौहान, बिश्रीलाल चौहान, राकेश पटेल एवं प्रभायु चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खेतिया मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनेस, जलगोन मंडल अध्यक्ष चैनसिंह गदरे एवं भाजपा पार्षद सलोनी राणा (भुआजी) विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने नवसदस्यों का स्वागत कर पार्टी की विचारधारा एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक श्याम बरडे ने भाजपा में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आमजन के हित, गांवों के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
भाजपा की सदस्यता लेने वाले ग्रामीणों ने विधायक श्याम बरडे के नेतृत्व एवं पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामने की बात कही। साथ ही क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान विधायक कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
