पानसेमल को मिली विकास की नई सौगात, ₹4.32 करोड़ से बनेगी दौंदवाड़ा–मालकातर सड़क…

पानसेमल/बडवाणी || ता. 10 जुलाई 2026 || (समीर शेख)-:
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए लोकप्रिय जनसेवक विधायक श्याम जी बरड़े ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा में दौंदवाड़ा–मालकातर (4 किलोमीटर) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग ₹4 करोड़ 32 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा पहुंचने पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर जी पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री बरड़े का ढोल-मांदल, पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। स्वागत रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां विधायक का आत्मीय अभिनंदन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्याम जी बरड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, मातृशक्ति और गरीब परिवारों तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

विधायक श्री बरड़े ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और पानसेमल विधानसभा भी इस प्रगति में मजबूती से सहभागी बन रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न चरणों में संचालित हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में पानसेमल विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित और प्रगतिशील विधानसभाओं में अपनी पहचान बनाएगी।

उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क निर्माण कार्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, किसान, युवा और मातृशक्ति के सुख-दुख में वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे तथा जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में ग्रामीणों से सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्षगण, मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Call Us